एक अलख पहाड़ से, की थीम पर होगी मैराथन दौड़

संस चौखुटिया मां शारदा जन सेवा समिति मासी के तत्वावधान में एक अलख पहाड़ से की थीम पर 20

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:29 AM (IST)
एक अलख पहाड़ से, की थीम पर होगी मैराथन दौड़
एक अलख पहाड़ से, की थीम पर होगी मैराथन दौड़

संस, चौखुटिया: मां शारदा जन सेवा समिति मासी के तत्वावधान में एक अलख पहाड़ से की थीम पर 20 अक्टूबर को पहली बार मासी में राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है एवं शाम को रंगारंग आयोजन भी होगा। आयोजन समिति कार्यक्रम को सफल बनाने की व्यापक तैयारी में जुटी है। अभी तक करीब 800 प्रतिभागी युवक-युवतियों दौड़ में शामिल होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। क्षेत्र के युवाओं में आयोजन के प्रति उत्साह बना है।

संयोजक डॉ. कपिल गौड़ ने बताया कि दौड़ सुबह 6 बजे से प्रारंभ होगी। पहले मासी से चौखुटिया तक 21 किमी की मैराथन दौड़ होगी। इसके बाद 10 किमी, 5 किमी व फिर 3 किमी की मैराथन दौड़ संपन्न होगी। शाम को रामलीला मैदान मासी में भव्य सांस्कृतिक आयोजन होगा। इसमें आमंत्रित कलाकार लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरेंगे। उन्होंने सभी दौड़ में शामिल होने के इच्छुक युवक युवतियों से भागीदारी करने की अपील की है। सल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी