मैडम! छापा तो ठीक पर बुजुर्गो से अभद्रता क्यों

संवाद सहयोगी, रानीखेत : खैरना स्टेट हाईवे से सटे कस्बों के बाशिंदे राजस्व उपनिरीक्षक के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 10:50 PM (IST)
मैडम! छापा तो ठीक पर बुजुर्गो से अभद्रता क्यों
मैडम! छापा तो ठीक पर बुजुर्गो से अभद्रता क्यों

संवाद सहयोगी, रानीखेत : खैरना स्टेट हाईवे से सटे कस्बों के बाशिंदे राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। पॉलीथिन उन्मूलन की आड़ में छापों के नाम पर बेवजह उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए विभिन्न गांवों के लोग तहसीलदार से मिले। यह भी कहा कि चालान काटा जाना तो ठीक है पर रसीद न देकर अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पनियाली, पिलखोली, जैनोली आदि कस्बों के लोग व व्यापारी शनिवार को क्षेत्र की राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ तहसील जा धमके। कहा कि पॉलीथिन के नाम पर छापा व दोषी व्यापारियों का चालान काटना तो ठीक है। मगर छापामारी की आड़ में व्यापारियों से अभद्रता की जाती है। यहां तक कि आसपास के बुजुगरें से तक गलत व्यवहार किया जाता है। यह भी आरोप लगाया कि संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक चालान काटने के बाद रसीद उपलब्ध नहीं कराती।

उन्होंने कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर बगैर रसीद के काटे गए चालान की राशि कहां जमा की जा रही। क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार नीतेश डागर से कार्रवाई की मांग करते हुए दो टूक चेतावनी दी कि यदि राजस्व उपनिरीक्षक की अभद्रता पर नकेल न कसी गई तो लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर किसान नेता गोपाल सिंह देव, पंचायत प्रतिनिधि बागंबर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, सुरेश चंद्र, उदय सिंह, कुबेर सिंह फत्र्याल, महेंद्र सिंह फत्र्याल, रवि मेहरा, लक्ष्मण सिंह मेहरा, गोधन सिंह, कुलदीप मेहरा आदि मौजूद रहे।

==============

'चालान की रसीद तहसीलदार के माध्यम से जारी होती है। यदि दो दिन के भीतर रसीद नहीं मिलती तो मामले की जाच कराई जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक को क्षेत्रीय नागरिकों व व्यवसायियों के साथ सामंजस्य बैठा कर कार्य करना चाहिए। उन्हें कड़े दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

- हिमाशु खुराना संयुक्त मजिस्ट्रेट'

chat bot
आपका साथी