जिला मुख्यालय पहुंचा कोसी पुनर्जनन महाभियान का अवार्ड

राष्ट्रीय जल अवार्ड के लिए दोबारा चुने गए जनपद के कोसी पुनर्जनन महाअभियान का पुरस्कार जिला मुख्यालय पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 11:23 PM (IST)
जिला मुख्यालय पहुंचा कोसी पुनर्जनन महाभियान का अवार्ड
जिला मुख्यालय पहुंचा कोसी पुनर्जनन महाभियान का अवार्ड

संस, अल्मोड़ा : राष्ट्रीय जल अवार्ड के लिए दोबारा चुने गए जनपद के 'कोसी पुनर्जनन महाअभियान' को प्रथम पुरस्कार के रूप में केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से भेजा गया स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र जिला मुख्यालय पहुंच गया है। महाअभियान के जनक प्रो. जीवन सिंह रावत के भगीरथ प्रयास व जिला प्रशासन की बेहतर कार्ययोजना से मिले इस सम्मान को कोसी सेल समन्वयक शिवेंद्र प्रताप ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को सौंपा।

कोसी नदी पुनर्जनन व जल संरक्षण के क्षेत्र में बीते 28 वर्षो से अनुसंधान में जुटे पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल एसएसजे विवि अल्मोड़ा के प्रो. जीवन सिंह रावत की शोध रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दो वर्ष पूर्व जीवनदायिनी को नया जीवन देने के लिए चुना था। प्रो. जीवन की वैज्ञानिक सलाह तथा डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में इस महाअभियान ने राष्ट्रीय जल अवार्ड-2019 फिर इस दफा भी प्रथम स्थान हासिल किया। शुक्रवार को केंद्रीय केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय से भेजा गया स्मृति चिह्न व प्रशस्तिपत्र यहां पहुंचा। डीएम ने कहा कि सीएम की महत्वाकाक्षी योजनाओं में शामिल कोसी पुर्नजनन अभियान को नदियों के संरक्षण व संवर्धन को किए गए अभिनव प्रयोग व जनसहभागिता के लिए यह अवार्ड मिला है। गुजरे साल बीती 11 व 12 नवंबर को दिल्ली में हुए वर्चुअल समारोह में द्वितीय राष्ट्रीय जल अवार्ड की घोषणा की गई थी। उन्होंने महाअभियान में शामिल सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को श्रेय दिया। इस मौके पर आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक अधिकारी हरीश उपाध्याय, सूचना विज्ञान अधिकारी अमित लांबा आदि मौजूद रहे।

========

========

chat bot
आपका साथी