जंगल बचेंगे तो बचेगी जैव विविधता

संवाद सूत्र, भिकियासैंण (रानीखेत) : ब्लॉक मुख्यालय सभागार में वनाग्नि से जंगलों को सुरक्षित रख

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 05:07 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 05:07 PM (IST)
जंगल बचेंगे तो बचेगी जैव विविधता
जंगल बचेंगे तो बचेगी जैव विविधता

संवाद सूत्र, भिकियासैंण (रानीखेत) : ब्लॉक मुख्यालय सभागार में वनाग्नि से जंगलों को सुरक्षित रखने पर गहन मंथन किया गया। ग्रामीणों को वनाग्नि के कारणों व इससे बचाव के तरीके सिखाए गए। साथ ही जानबूझकर जंगलों को आग के हवाले करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया गया। कहा जंगल बचेंगे तो जैव विविधता भी बचेगी।

ब्लॉक मुख्यालय में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी का शुभारंभ प्रमुख हिमानी नैनवाल ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को दावानल से पर्यावरण, जल व जैव विविधता को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। कहा जंगल बचेंगे तो जैव विविधता भी बचेगी। भूमि संरक्षण वन प्रभाग जालली रेंज अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने सरपंचों, ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों से जंगलों को आग से बचाने में सहयोग का आह्वान किया। बताया कि इसके लिए जरुरी उपकरण व जन जागरूकता लाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से खेतों में खरपतवार व झाड़ियों को जलाते समय सावधानी बरतने पर जोर दिया। साथ ही जानबूझकर जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रख विभाग व निकटवर्ती क्रू स्टेशनों को देने का आह्वान किया। गोष्ठी में ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष एम घुघत्याल, डीएफओ रामनगर सुभाष चंद्रा, हरी राम, भूपाल सिंह भंडारी, दिनेश घुघत्याल, धीरज कुमार व बीडीओ शाकिर हुसैन आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी