आदमखोर को मारने के लिए बुलाए गए शिकारी

तीन हमलों में नाकाम रहने के बाद चौथे हमले में महिला को गुलदार ने मार डालां।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:20 PM (IST)
आदमखोर को मारने के लिए बुलाए गए शिकारी
आदमखोर को मारने के लिए बुलाए गए शिकारी

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ स्याल्दे : तीन हमलों में नाकाम रहने के बाद चौथे हमले में महिला को घर से खींच कर ले जाने वाले गुलदार को अब नरभक्षी बनने की कीमत चुकानी पड़ेगी। विभागीय स्तर पर उसे नरभक्षी घोषित कर दिए जाने के बाद विशेषज्ञ शिकारी ज्वाय हुकिल पौड़ी व चमोली (गढ़वाल) से लगे कुमाऊं के अंतिम बरंगल गांव (स्याल्दे ब्लाक) के बड़े हिस्से में लेपर्ड कारीडोर का जायजा ले चुके हैं। चूंकि गांव का दायरा काफी फैला हुआ है, लिहाजा डीएफओ महातिम सिंह यादव ने कहा कि कुछ और शूटर बुलाए गए हैं। फिलहाल, डीएफओ के निर्देशन में विभागीय टीम को मुस्तैद कर रानीखेत से भी एक टीम को गांव में गश्त पर लगा दिया गया है।

स्याल्दे ब्लाक के बरंगल गांव में आतंक का पर्याय बना गुलदार तीन महिलाओं पर हमला कर चुका था। ये सभी हमले 26 दिसंबर से सात जनवरी के बीच किए गए। तब डीएफओ महातिम सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में पिंजड़े लगाए गए। मगर इंसान का खून लगने के बाद और अधिक आक्रामक व शातिर हो चुका गुलदार कैद नहीं हुआ। उल्टा चौथे प्रयास में उसने शांति देवी को शिकार बना लिया। इधर डीएफओ महातिम सिंह की रिपोर्ट पर वन्यजीव प्रतिपालक ने गुलदार को मानव के लिए खतरा मान उसे नष्ट करने की अनुमति दे दी है।

=========

लखपत सिंह से भी साधा संपर्क

पौड़ी निवासी विशेषज्ञ शिकारी ज्वाय हुकिल ने बरंगल में गुलदार की लंबी चौड़ी रियासत का जायजा ले लिया है। डीएफओ महातिम सिंह के मुताबिक वरिष्ठ विशेषज्ञ लखपत रावत से भी संपर्क साधा गया है। फिलहाल बिजनौरवासी शूटर सैफी को विशेषज्ञ शिकारी हुकिल का हाट बंटाने के लिए बुला लिया गया गया है।

========

'गुलदार काफी आक्रामक हो चुका है। उसे कैद करने की काफी कोशिश की गई। दो स्थानों पर पिंजड़े भी लगाए लेकिन वह चालाक भी हो चला है। गुलदार के हमले में मारी गई महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा। बड़ा इलाका होने के कारण शिकारी व शूटरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

- महातिम सिंह यादव, डीएफओ'

======== ========

chat bot
आपका साथी