बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को संघर्षरत जन स्वास्थ्य संघर्ष म

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 10:44 PM (IST)
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को संघर्षरत जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन किया और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के लिए प्रदेश सरकार को जमकर कोसा। सरकार को चेताया कि अविलंब स्वास्थ्य सेवाएं नहीं सुधरी, तो आंदोलन की धार तेज होगी।

पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार जन स्वास्थ्य संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोग पूर्वाह्न 11 बजे यहां गांधी पार्क पर जुटे। जहां से स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के खिलाफ वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस निकाला। नारेबाजी के साथ जुलूस माल रोड व मुख्य बाजार होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मांग के लिए जमकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान गांधी पार्क व कलेक्ट्रेट परिसर में सभा हुई। जिसमें वक्ताओं ने बदहाल व्यवस्था के लिए सरकार की कड़ी भ‌र्त्सना करते हुए कहा जिस सरकार में जनता पानी, शिक्षा व सड़क जैसी मूलभूत चीजों को तरसे, उसे गद्दी पर बैठे रहने का कोई अधिकार नहीं है। वक्ताओं ने अस्पतालों में पुख्ता सुविधाएं मुहैया कराने, डाक्टरों की तैनाती करने, स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद करने, अल्मोड़ा में हार्ट केयर सेंटर खोलने, प्रदेश स्तर पर आयोग गठित करने, लापरवाह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दंडित करने, बीमार छात्रा अंशिका का इलाज सरकारी खर्चे पर करने आदि मांगों की पुरजोर वकालत की गई। साथ ही चेताया कि यदि स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं आया, तो मोर्चा आंदोलन की धार तेज करेगा।

जुलूस का नेतृत्व मोर्चा के अध्यक्ष पीसी जोशी व उपपा अध्यक्ष पीसी तिवारी आदि ने किया। सभा को छात्रसंघ की छात्रा उपाध्यक्ष शिवालिका नेगी, महासचिव रवि कुमार, कोषाध्यक्ष सुनीता दानू, उप सचिव गोकुल सिंह खनी, भाजपा के विनीत बिष्ट, आप पार्टी के मनोज गुप्ता, छात्र संगठन के ललित बिष्ट, महेन्द्र सिंह, आरडीएफ के जीवन चंद्र आकाश नागर, ईश्वरी दत्त जोशी, प्रदीप गुरुरानी, प्रेम आर्या, अमर प्रकाश, आशीष जोशी व उलोवा के पूरन चंद्र तिवारी आदि ने संबोधित किया। प्रदर्शन में काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी