आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो..

संवाद सहयोगी चौखुटिया विकासखंड के तमाम इलाकों में रंगों का पर्व होली पूरे शबाब पर ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 10:57 PM (IST)
आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो..
आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो..

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: विकासखंड के तमाम इलाकों में रंगों का पर्व होली पूरे शबाब पर है। सभी होली के रंगों में मस्त हैं। जहां कई गांवों में पुरुषों की पारंपरिक खड़ी होली चल रही है, तो गांव गांव में महिला बैठकी होली गायन की धूम है। मंगलवार दोपहर बाद हर स्थान पर होली गायन के मस्ती के बीच माहौल रंगीन रहा।

होली के तीसरे दिन होली गायन का जोर रहा। हर गांवों में महिला होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गायन किया एवं एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। गायन के साथ साथ नृत्य प्रस्तुति ने खूब रंग जमाया। यहां चांदीखेत बाजार, गनाई, फुलई व धुधलिया में कई स्थानों पर महिला होली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान ब्रज में सखी आज धूम मची है., नदी यमुना के तीर.जय बोलो यशोदा नंदन की.व आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो.जैसे होली गायन गीतों की धूम रही।

बाजार में सुबह बुजुर्ग लो कलाकारों ने स्थान-स्थान पर होली गायन किया एवं छपेली व भगनौल सुनाकर लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों में भी होली का रंग देखा गया। जिन्होंने अलग-अलग टोलियों में बाजार में होली गायन किया। चांदीखेत गांव में पुरुषों की पारंपरिक खड़ी होली गायन ने माहौल को रंगीन बना दिया। इस दौरान होल्यारों ने घर घर जाकर होली गीत गाए।

भिकियासैंण: यहां भी गांव-गांव में लोग होली के रंग में हैं। बाजार के कई कालोनियों में महिला होली गायन का जोर रहा। ग्राम पंचायत बसेड़ी बसनाल में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान होल्यारों ने झोड़ा गायन से माहौल को रंगीन बना दिया। अंत में प्रधान जगत सिंह बिष्ट ने होल्यारों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी