गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला, भय व्याप्त

संस चौखुटिया महाकालेश्वर क्षेत्र में इस बीच फिर गुलदार का आतंक बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 11:08 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 11:08 PM (IST)
गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला, भय व्याप्त
गुलदार ने बकरी को बनाया निवाला, भय व्याप्त

संस, चौखुटिया: महाकालेश्वर क्षेत्र में इस बीच फिर गुलदार का आतंक बढ़ गया है। इससे ग्रामीणों में भय बना है। मिली जानकार के अनुसार अखोडिया निवासी शंकर सिंह उपाध्याय अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव से लगे जंगल में गया था। इसी बीच कहीं घात लगाए गुलदार ने एकबकरी पर झपटकर मार डाला। हल्ला होने पर वह बकरी को वहीं मृत छोड़ भाग गया। गत 15 सितंबर सायं राइंका महाकालेश्वर के परिसर में गुलदार एक गाय को निवाला बना चुका है। इससे क्षेत्र में भय का माहौल है तथा रात के समय लोग अपने पाल्यों को लेकर चिंतित हैं तथा भय के चलते जल्द ही शाम को घरों में चले जा रहे हैं। विदित हो कि पूर्व में इस क्षेत्र से लगे गांवों में गुलदार दो महिलाओं को निशाना बना चुका है। अब फिर गुलदार की आहट बढ़ने से लोगों में भय उत्पन्न हो चला है। उनका कहना है कि रात के समय गुलदार की गुर्राने की आवाज भी सुनाई दे रही है। इधर छिताड़ गांव के आसपास भी गुलदार देखे जाने की सूचना है। जीवन सिंह अधिकारी, कुंदन सिंह बिष्ट, मंगल फुलारा, मदन राम व सूरज सिंह आदि ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी