हर 100 दिनों में रिपोर्ट कार्ड जनता को देगी सरकार : धामी

कल्याणिका हिमालय देवस्थानाम कनरा डोल आश्रम के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए हैं वह उनको पूरा करने लिए तेजी से कार्य कर रही है। सरकार हर 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 05:57 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 05:57 PM (IST)
हर 100 दिनों में रिपोर्ट कार्ड जनता को देगी सरकार : धामी
हर 100 दिनों में रिपोर्ट कार्ड जनता को देगी सरकार : धामी

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : कल्याणिका हिमालय देवस्थानाम कनरा डोल आश्रम के धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने जो वायदे किए हैं, वह उनको पूरा करने लिए तेजी से कार्य कर रही है। सरकार हर 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखेगी। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में 21 तीर्थ यात्रियों की मौत अव्यवस्थाओं के कारण नहीं हुई।

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल्याणिका हिमालय देवस्थानाम कनरा डोल आश्रम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में पहुंचे। उन्होंने मां राजराजेश्वरी का अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने श्रीयंत्र के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कन्याओं का पूजन भी किया। पूजन के बाद विधिविधान के साथ धर्म ध्वजा पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए सरकार के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डोल आश्रम पर्यटन की ²ष्टि से बेहद लाभकारी सिद्ध होगा। देश का सबसे बड़ा 1765 ग्राम का श्रीयंत्र यहां लगा हुआ है। इसकी ऊर्जा पूरे देश के साथ सनातन संस्कृति को भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित चारों धामों के विकास के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। दो वर्ष कोरोना महामारी के कारण तीर्थ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस बार ढाई गुना से अधिक तीर्थ यात्री चार धाम पहुंच रहे है।

मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए लोगों से अपील की है कि जो अभी मेडिकल रूप से फिट नहीं हैं, वह यात्रा पर नहीं जाएं। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने डोल आश्रम के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर आश्रम के संस्थापक बाबा कल्याण दास, साध्वी ऋतंभरा, सांसद अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, मोहन सिंह मेहरा, पूर्व विधायक गोविद कुंजवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी