क्विज में जीआइसी जालली ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी द्वाराहाट ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जीआइसी जालली की टीम ने बे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 11:22 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 11:22 PM (IST)
क्विज में जीआइसी जालली ने मारी बाजी
क्विज में जीआइसी जालली ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : ब्लॉक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में जीआइसी जालली की टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। वक्ताओं ने ऐसी प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के मानसिक विकास व प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने का बेहतर माध्यम बताया। प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों के 24 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित का शुभारंभ संयोजक जेएस बोरा ने किया। उन्होंने ऐसी प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों के लिए बेहतर बताया। कहा इससे जहां मानसिक विकास होता है वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में भी मदद मिलती है। संचालन ललित मठपाल व जेपी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान देवेंद्र रौतेला, माया मेहरा, मोहन जोशी, चंदन नेगी, मुकेश चौधरी, मंजरी जोशी, दीक्षा, विपिन उपाध्याय व सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।

===========

ये रहे विजेता

= लक्षिका चौहान, रोहित जोशी व वीरेंद्र सिंह (जीआइसी जालली) को प्रथम स्थान

= अंजलि मैनाली, नीलम अधिकारी व वंदना फुलारा (जीजीआईसी द्वाराहाट) को दूसरा

= प्रियाशु बिष्ट, हरीश रावत व सुंदर अधिकारी (जीआइसी द्वाराहाट) तीसरे स्थान पर रही।

chat bot
आपका साथी