किचन में आग, सामान खाक

संवाद सहयोगी दन्यां विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत रतेड़ी गांव में शनिवार की रात किचन में

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:24 PM (IST)
किचन में आग, सामान खाक
किचन में आग, सामान खाक

संवाद सहयोगी, दन्यां : विकासखंड धौलादेवी के अन्तर्गत रतेड़ी गांव में शनिवार की रात किचन में आग लगने से पूरा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शनिवार की रात में रतेड़ी गांव निवासी दुर्गा दत्त पांडे का परिवार खाना खाने के बाद पूरा परिवार बगल के कमरे में सोया था। तभी रात में अचानक किचन में आग लग गई। किचन से धुआं उठता देख आस पास के लोगों ने मिलकर आग को बुझाया और अन्यत्र फैलने से बचाया। पीड़ित दुर्गा दत्त पांडे ने बताया कि वे लकड़ी का चूल्हा जलाते हैं। आग लगने से किचन में रखी समस्त सामग्री, बर्तन आदि जल गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि चूल्हे की आग इधर उधर फैलने से यह घटना हुई है। घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है। सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन पाण्डे ने बताया कि दुर्गा दत्त बीपीएल परिवार का सदस्य है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी