उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट सम्मानित

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा कुमाऊं विश्वविद्यालय के सोबन सिंह जीना परिसर में एनसीसी एल्युमिनाई मीट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 May 2019 10:54 PM (IST) Updated:Fri, 10 May 2019 10:54 PM (IST)
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट सम्मानित
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडेट सम्मानित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: कुमाऊं विश्वविद्यालय के सोबन सिंह जीना परिसर में एनसीसी एल्युमिनाई मीट 2019 का आयोजन किया गया। इस दौरान 77यूके बटालियन एनसीसी कैडेट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि 77यूके बटालियन एनसीसी के कर्नल हेमंत कुमार ने सभी कैडेट को देश की सेवा के लिए सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि एनसीसी कैडेट विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। संयोजक कैप्टन देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे कैडेट थलसेना, गणतंत्र दिवस परेड, इंट्रीग्रेशन कैंप तथा अन्य राष्ट्रीय कैंप में पदक लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय सहित राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पूर्व एल्युमिनाई मीट में कैडेट ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, मराठी, राजस्थानी, नेपाली लोक नृत्य प्रस्तुत किए। कविता पाठ कर देश के शहीदों को याद किया गया। कार्यक्रम में कमल जोशी, दीपक तिवारी, मुकेश भंडारी, किरन भंडारी को रैंक प्रदान किए गए। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गीता राणा, बबीता लटवाल, दिव्या रावत, डॉली राणा, किरन भट्ट व मनोज दानू को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने व थल सेना कैंप 2018 के लिए देवेश जोशी, मनीष रावत, भवानी राम आदि अनेक कैडेटों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपक तिवारी व कमलेश ने किया। कार्यक्रम में लेफ्टीनेंट ममता पंत, प्रो. शेखर चंद्र जोशी, डा. ललित जोशी, प्रशिक्षक सुंदर नयाल, देव सिंह, नंदन सिंह, सूरज पांडे, हिमांशु कठायत, हिमानी रतूड़ी, दिव्या रावत, मीनाक्षी बजानी, भूपेश बिष्ट, पारुल दानू आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी