पौधे लगाने की खानापूरी से नहीं बचेगा पर्यावरण

संवाद सूत्र ताड़ीखेत (रानीखेत) हिमालय दिवस पर जीआइसी मंडलकोट में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि उ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 10:42 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:38 AM (IST)
पौधे लगाने की खानापूरी से नहीं बचेगा पर्यावरण
पौधे लगाने की खानापूरी से नहीं बचेगा पर्यावरण

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : हिमालय दिवस पर जीआइसी मंडलकोट में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के जिला समन्वयक प्रकाश जोशी ने कहा कि महज शपथ लेने व पौधे रोप इतिश्री कर लेने भर से काम नहीं चलेगा। उन्होंने पौधे लगा उनके पालन पोषण व सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने को जरूरी बताया। कहा कि वर्तमान दौर वैश्विक तापवृद्धि की मार झेल रहा है। इससे निपटने के लिए नीति नियंताओं को जमीनी स्तर पर कार्य कर लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होना होगा। तभी हिमालय को बचाया जा सकेगा।

विद्यालय प्रांगण में हुई गोष्ठी के मुख्य वक्ता जिला समन्वयक यूसर्क व पर्यावरणप्रेमी प्रकाश ने कहा कि जब तक वनों का अंधाधुंध दोहन नहीं रुकेगा, लगाए गए पौधों की सुरक्षा नहीं की जाएगी पौधरोपण अभियान सार्थक नहीं हो सकता। उन्होंने गुरुजनों का आह्वान किया कि वह बच्चों को पर्यावरण की भी शिक्षा दें। इसे क्षति पहुंचाने वाले कारकों की जानकारी देकर समाज को जागरूक करें। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पूर्व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. रामपूजन यादव, बृजमोहन तिवारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, कृष्णचंद्र जोशी, राम सिंह रावत, मोहन सिंह लटवाल, सुभाष चंद्र, जसवंत सिंह, वर्षा मेहरा, कविता शर्मा, बृजमोहन तिवारी, लक्ष्मी दत्त जोशी, इंद्रजीत कौर, मंजू उपाध्याय, मोहन सिंह लटवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी