परिवर्तन पार्टी महिला ¨वग की पद यात्रा आज से

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Mar 2018 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 15 Mar 2018 03:58 PM (IST)
परिवर्तन पार्टी महिला ¨वग की पद यात्रा आज से
परिवर्तन पार्टी महिला ¨वग की पद यात्रा आज से

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी मैदान में उतर गई है। इसके लिए पार्टी की महिला ¨वग के करीब दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शुक्रवार को सुबह नौ बजे गांधी पार्क से गैरसैंण के लिए पद यात्रा शुरू करेंगे। यह जानकारी

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दी।

केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने बताया कि राच्य आंदोलन व बीते 18 सालों के दौरान पहाड़ की मूलभूत समस्याओं को सरकारों ने दबा दिया। जिसका असर यह हुआ कि यहां से रोजगार, कृषि सहित वन संपदा लगातार क्षीण होती गई। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी लगातार आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करती आ रही है। पार्टी की महिला ¨वग शुक्रवार को रेखा धस्माना, लीला आर्या व पुष्पा रावत के नेतृत्व में

गांधी पार्क से गैरसैंण तक पदयात्रा पर निकलेगी। यात्रा का हवालबाग, कठपुड़िया के रास्ते नैनीसार में

रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। दूसरे दिन यहां पर एक जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा। पीसी तिवारी ने बताया कि पद यात्रा मझखाली, रानीखेत और गगास होते हुए गैरसैंण 20 मार्च तक पहुंचेगी। वहां पर चलने वाले विधानसभा सत्र के दौरान सरकार के सामने राजधानी घोषित करने की मांग की जाएगी। इस मौके पर लीला बिष्ट, एडवोकेट जीवन ¨सह रंजना ¨सह, गिरधारी लाल कांडपाल, देवीलाल साह, खष्टी सुयाल, गो¨वद सिजवानी,आनंदी वर्मा, शिखा धस्माना, आनंदी मनराल, किशोरी पटवाल, विमला एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी