धौनी के आदर्शो को करें आत्मसात

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सालम क्रांति के अग्रदूत स्व. राम सिंह धौनी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM (IST)
धौनी के आदर्शो को करें आत्मसात
धौनी के आदर्शो को करें आत्मसात

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सालम क्रांति के अग्रदूत स्व. राम सिंह धौनी की 88वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को उन्हें याद किया गया। जिला पंचायत परिसर धारानौला में सालम समिति ने उनकी आदमकद मूर्ति के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उनके योगदान को याद किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। वहीं सैकुड़ा बैंड स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष भी धौनी ट्रस्ट की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला पंचायत परिसर में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष चंद्रमणी भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर का कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा स्व. धौनी के आदर्शो पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी देश की आजादी के लिए उनके जीवन संघर्ष को रेखांकित किया। इस मौके पर उनके बहुआयामी पक्षों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य देव सिंह बिष्ट तथा संचालन राजेंद्र रावत ने किया। इस मौके पर विशन सिंह बोरा, दीवान आर्या, गोपाल सिंह महरा, प्रो. एसएस पथनी, रमेश बहुगुणा, मदन सिंह बिष्ट, विपिन जोशी, लोकमणी भट्ट, बसंत जीना, विनोद जोशी, जीएस नेगी, गोविंद बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, शेर राम, राम सिंह, प्रताप सिंह महरा, शंकर चिलवाल आदि ने विचार रखे।

उधर स्वतंत्रता सेनानी स्व. राम सिंह धौनी ट्रस्ट न्यू कालोनी धारानौला ने पृथक कार्यक्रम आयोजित कर स्व. राम सिंह धौनी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सैकुड़ा तिराहे पर राम सिंह धौनी पार्क में ट्रस्ट के लोगों ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया और उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर देश की आजादी के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर स्व. धौनी के पौत्र भूपेंद्र नेगी, आनंद सिंह ऐरी, जीसी जोशी, भगवती परिहार, बसंती फत्र्याल, संजय बिष्ट, पुष्पा सनवाल, ज्योति भटृ, हरिता नेगी, बीबी तिवारी, हीरा सिंह बिष्ट, कार्तिक सिंह समेत अनेक लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी