ऐठानी बने पंचायत जनाधिकार मंच के जिला संयोजक

संस बागेश्वर पंचायत जनाधिकार मंच उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Jul 2019 10:48 PM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 06:35 AM (IST)
ऐठानी बने पंचायत जनाधिकार मंच के जिला संयोजक
ऐठानी बने पंचायत जनाधिकार मंच के जिला संयोजक

संस, बागेश्वर: पंचायत जनाधिकार मंच उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की लड़ाई एवं प्रबल संघर्ष के लिए और 74 वें संविधान संशोधन के तहत आगामी पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार संपन्न बनाने के उद्देश्य से पंचायत जनधिकार मंच का गठन किया है। उन्होंने जनपद के लिए क्षेत्र के सक्रिय सामाजिक व्यक्ति और पंचायत की बेहतर जानकारी व पंचायतों की मजबूती के लिए निरंतर क्रियाशीलता को देखते हुए, जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश ऐठानी को जिला संयोजक पद पर मनोनीत किया है। पंचायतों के विकास को लेकर किए कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन से यह उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व विधायक कपकोट ललित फ़स्र्वाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर गोपा धपोला, ब्लॉक प्रमुख गरुड़ भरत फ़स्र्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गोविद बिष्ट, महिला कांग्रेस •ालिा अध्यक्ष गीता रावल, युवा कांग्रेस •ालिा अध्यक्ष दर्शन कठायत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, राजेंद्र टंगड़यिा, ललित धपोला, भग़वत सिंह रावल, गोविद कठायत आदि ने खुशी जताई है।

chat bot
आपका साथी