डीजल उड़ेल महिला ने खुद पर लगाई आग, गंभीर

संवाद सहयोगी रानीखेत पर्यटन नगर में नेपाली मूल की विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 06:35 AM (IST)
डीजल उड़ेल महिला ने खुद पर लगाई आग, गंभीर
डीजल उड़ेल महिला ने खुद पर लगाई आग, गंभीर

संवाद सहयोगी, रानीखेत : पर्यटन नगर में नेपाली मूल की विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद पर डीजल उड़ेल आग लगा दी। गंभीर रूप से घायल महिला को गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहां गंभीर हालात में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

नगर के खड़ी बाजार में पत्नी के साथ किराए के मकान में रहने वाला नेपाली मूल का कुश कठायत बाजार क्षेत्र में मजदूरी करता है। मंगलवार की सांय विमला ने संदिग्ध हालत में अपने ऊपर डीजल उड़ेल आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। विमला के बदन से उठती आग की लपटें देख सभी के होश उड़ गए। बीच बचाव कर आनन-फानन में उसे आपातकालीन 108 सेवा से इलाज के गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक विमला करीब 35 फीसदी से ज्यादा झुलस चुकी है। इधर अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण विमला ने खुद पर आग लगाई।

chat bot
आपका साथी