बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट

नैनी के क्षेत्र पंचायत सदस्य व उसके साथियों पर हमला कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:20 PM (IST)
बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट
बीडीसी सदस्य पर जानलेवा हमला, लाखों की लूट

संस, रानीखेत (अल्मोड़ा): नैनी के क्षेत्र पंचायत सदस्य व उसके साथियों पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने गिरोहबंद होकर पंचायत प्रतिनिधि को बुरी तरह पीटा गया। 40 हजार रुपये व तीन लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली। राजस्व पुलिस ने चार नामजद समेत कुछ और हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलबत्ता हमला व लूटपाट के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

मजखाली क्षेत्र से लगे नैनी गांव निवासी अनिल अधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक मल्ली रियूनी को तहरीर दी है। अनिल के मुताबिक बीते सोमवार को वह बीडीसी सदस्य महेंद्र सिंह अधिकारी के साथ अपने घर पर बैठा था। रात्रि करीब नौ बजे मजखाली के 30-40 युवक गिरोहबंद होकर घर में आ धमके। आरोप है कि युवकों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व अन्य लोगों से गालीगलौज शुरू कर दी। एतराज जताने पर हमला कर दिया गया। तहरीर के अनुसार हमलावरों ने बीडीसी सदस्य को पीट कर उसका स्मार्ट फोन, 40 हजार रुपये की नकदी तथा करीब 50 ग्राम चजनी सोने की चेन लूट ली। उन्होंने हमलावरों से आगे भी जानमाल के खतरे की आशंका जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई है।

इधर राजस्व पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार हमले व लूटपाट में मजखाली निवासी वीरेंद्र सिंह, देव सिंह, ललित सिंह व राहुल समेत उनके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच तेज कर दी गई है। आरोपित हमलावरों की गिरफ्तारी को दबिश भी शुरू कर दी गई है।

======== =======

chat bot
आपका साथी