डेंजर जोन लोहाली में भूस्खलन, हाईवे घंटेभर बाधित

संस रानीखेत अतिसंवेदनशील अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अचानक तेज बारिश से अब डेंजर जोन लोहाली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 05:53 PM (IST)
डेंजर जोन लोहाली में भूस्खलन, हाईवे घंटेभर बाधित
डेंजर जोन लोहाली में भूस्खलन, हाईवे घंटेभर बाधित

संस, रानीखेत : अतिसंवेदनशील अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अचानक तेज बारिश से अब डेंजर जोन लोहाली की पहाड़ी दरक गई। भूस्खलन से मलबा आने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग घटे भर बाधित रहा।

पहाड़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक फिर बिगड़ गया। दिन में तेज वर्षा से हाईवे पर लोहाली की अतिसंवेदनशील पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे एनएच पर लंबा जाम लग गया। पहाड़ व मैदान को आने जाने वाले तमाम वाहन जहां तहां फंसे रहे। हाईवे कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका। उधर हाईवे पर डेंजर जोन भौरियाबैंड, काकड़ीघाट, नावली, पाडली, दोपाखी आदि डेंजर जोन पर भी रुक रुक कर पत्थरों की बारिश होती रही। हालांकि खतरे के बीच सफर भी चलता रहा।

chat bot
आपका साथी