निकाय चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : निकाय चुनाव को लेकर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जागेश्वर से विधायक गो¨व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 10:04 PM (IST)
निकाय चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम
निकाय चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : निकाय चुनाव को लेकर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व जागेश्वर से विधायक गो¨वद ¨सह कुंजवाल ने कहा कि 18 नवंबर को होने वाले मतदान में भारी बहुमत से कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीतकर आएंगे। उनका कहना था कि इस वक्त प्रदेश में सभी निकायों में कांग्रेस की सीधी लड़ाई भाजपा से है। जनता महंगाई, भ्रष्टाचार व कुशासन, बेरोजगारी से आजिज है। इसके लिए मतदान के दिन बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस के पक्ष में अपना मत देंगे।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गो¨वद ¨सह कुंजवाल ने कहा कि वर्तमान समय में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। 18 नवंबर को पूरी तरह जनता का रुख सामने आएगा। जिसमें वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों की पोल खुल जाएगी। जिले में भी कांग्रेस के सभी प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में कड़ी मेहनत कर जनता के बीच चुनकर आएंगे। उनका कहना था कि भाजपा सरकार की तरफ से इस कार्यकाल में जो नीतियां व योजनाएं बनाई गईं वह अब तक धरातल पर नजर नहीं आ रहीं। निकाय चुनाव के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता 2019 में किसको अपना समर्थन देगी। कुंजवाल ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस भय, भूख, भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जनता के बीच है।

chat bot
आपका साथी