कांग्रेस जिला कमेटी में 11 उपाध्यक्ष व 11 महामंत्री घोषित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के निर्देश एवं संस्तुति के आधार पर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 06:02 PM (IST)
कांग्रेस जिला कमेटी में 11 उपाध्यक्ष व 11 महामंत्री घोषित
कांग्रेस जिला कमेटी में 11 उपाध्यक्ष व 11 महामंत्री घोषित

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ¨सह के निर्देश एवं संस्तुति के आधार पर जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी का गठन कर लिया गया है। जिसमें 11 उपाध्यक्ष व 11 महामंत्री घोषित किए हैं। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अगली सूची जारी करने का निर्णय लिया है।

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने बताया कि कार्यकारिणी में कर्मठ, समर्पित व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के चयन में ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों का ध्यान रखकर पहली सूची जारी की गई है। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दूसरी सूची जारी की जाएगी। पहली सूची के अनुसार तारा चंद्र जोशी व आनंद प्रसाद आर्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरीश बनौला, प्रताप राम आर्य, परितोष जोशी, हाजीनूर अकरम खान, दीपांशु पांडे, सचिन आर्या, देवेंद्र ¨सह बिष्ट, लाल ¨सह बजेठा, भानु प्रकाश जोशी को उपाध्यक्ष, दीप सिंह डांगी को कोषाध्यक्ष, राजीव कर्नाटक प्रवक्ता, विनोद वैष्णव, मदन ¨सह डांगी, विजय भट्ट, भुवन चंद्र शर्मा, शहजाद अंसारी, ललित ¨सह मेहता व सरफराज हुसैन को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, बलवंत ¨सह भाकुनी, देवेंद्र ¨सह बिष्ट, हयात ¨सह मेहरा, दिनेश पिल्खवाल, प्रदीप बिष्ट, हेम चंद्र तिवारी, देवेंद्र ¨सह, शिव ¨सह बजेठा, चंद्र प्रकाश जोशी, खड़क ¨सह, मोहन ¨सह नगरकोटी को महामंत्री नियुक्त किया है। इनके अलावा हीरा ¨सह बिष्ट, भवान ¨सह मेर, कुंदन ¨सह परिहार, पूरन ¨सह सुयाल, महेश चंद्र पांडे, हरीश ¨सह रौतेला, राजेंद्र ¨सह बिष्ट, नरेंद्र ¨सह बनौला, बबलू अल्मिया, रणंजय बोरा, अंकुर कांडपाल, त्रिलोचन उप्रेती, नीरज पवार, प्रमोद पवार, हिमांशु मेहता, दिग्विजय ¨सह रावत, क¨वद्र पंत को सचिव बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इससे पूर्व अल्मोड़ा नगर समेत जिले में 11 ब्लाक ईकाईयां बनाई गई। भैसियाछाना ब्लाक को छोड़कर अन्य सभी ब्लाकों में अध्यक्षों ने ब्लाक कमेटियों का गठन कर लिया है।

chat bot
आपका साथी