बच्चों ने चलाया सघन पौधरोपण अभियान

संस, चौखुटिया: अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास खंड के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Jul 2018 10:55 PM (IST) Updated:Wed, 25 Jul 2018 10:55 PM (IST)
बच्चों ने चलाया सघन पौधरोपण अभियान
बच्चों ने चलाया सघन पौधरोपण अभियान

संस, चौखुटिया: अमर शहीद श्री देव सुमन की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में बुधवार को विकास खंड के अनेक स्कूलों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इनमें शिक्षकों के साथ ही बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गनाई के परिसर समेत आसपास की खाली भूमि में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। प्रधानाध्यापिका बसंती रावत ने स्वतंत्रता संग्राम में श्रीदेव सुमन के योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा में पौधरोपण का महत्व भी बताया।

कहा कि धरती पर पेड़ पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। इसलिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पौधरोपण का संदेश घर घर तक पहुंचाने का भी संदेश दिया। कार्यक्रम में सरस्वती राणा, शकुंतला थापा, दीपा जोशी, नवीन कुमार, चंपा नेगी व मुन्नी देवी आदि ने सहयोग दिया। राजकीय बालिका इंटर कालेज परिसर के आसपास भी बच्चों ने पौधे रोप कर हरीभरी धरती का संदेश दिया। प्रधानाचार्या ने स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत श्री देव सुमन की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं छात्राओं से वृक्षों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र के अन्य स्कूलों में भी पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी