घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने किया घायल

नागार्जुन गांव में गुलदार के हमले की घटना सामने आई है। यहां आंगन में खेल रहे सात वर्षीय बालक पर हमला बोल गुलदार ने लहूलुहान कर डाला।

By BhanuEdited By: Publish:Wed, 12 Dec 2018 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 Dec 2018 12:57 PM (IST)
घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने किया घायल
घर के आंगन में खेल रहे बच्चे को गुलदार ने किया घायल

अल्मोड़ा, जेएनएन। ताड़ीखेत ब्लॉक के बगूना गांव में बालिका के बाद अब तहसील के नागार्जुन गांव में गुलदार के हमले की दूसरी घटना सामने आई है। यहां आंगन में खेल रहे सात वर्षीय बालक पर हमला बोल गुलदार ने लहूलुहान कर डाला। 

नागार्जुन गांव निवासी बालकृष्ण का सात वर्षीय पुत्र यश कुमार आंगन में खेल रहा था। घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। आंगन में ही मौजूद दादा जोगा राम तथा पड़ोस के अन्य लोगों के शोर मचाने पर गुलदार उसे घायल कर खेतों की तरफ निकल गया। 

यश को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यश के माथे पर तीन टांके लगे। गुलदार के पंजे से यश का हाथ व पैर भी जख्मी है। डॉ. अभिषेक व डॉ. रुचि ने बालक का उपचार कर उसे खतरे से बाहर बताया। 

इधर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद जोशी, ग्राम प्रधान नंद राम, रमेश उप्रेती, नवीन उप्रेती, बिपिन चंद्र आदि ने कहा कि गुलदार पखवाड़े के भीतर कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। अब बच्चों पर भी हमला बोलने लगा है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगा उससे निजात दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: आबादी क्षेत्र में शावकों के साथ दिखी मादा गुलदार, पकड़ने को लगाए पिंजरे

यह भी पढ़ें: जंगल में लकड़ी बीन रही महिला को गुलदार ने किया घायल

यह भी पढ़ें: चमोली जिले में बंदरों ने छीना लोगों का चैन, पहुंचा रहे नुकसान

chat bot
आपका साथी