बारिश वन महकमे के लिए वरदान

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा पहाड़ में बुधवार को भी मौसम सुबह से ही बेईमान रहा। दिन भर कई

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Apr 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2019 10:54 PM (IST)
बारिश वन महकमे के लिए वरदान
बारिश वन महकमे के लिए वरदान

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : पहाड़ में बुधवार को भी मौसम सुबह से ही बेईमान रहा। दिन भर कई चरणों में बारिश हुई। इससे तापमान में काफी गिरावट आ गई। बुधवार को नगर का अधिकतम तापमान 16 तथा न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बारिश वन महकमे के लिए वरदान साबित हुई है। बारिश के चलते बढ़ी ठंड ने लोगों को एक बार फिर से गरम कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया।

बुधवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। लोग जब सुबह जागे तो उन्हें आकाश बादलों से घिरा मिला। कुछ ही देर बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद भी बदरा उमड़ते घुमड़ते रहे और पूर्वान्ह में फिर बारिश हुई। फिर थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। इसके बाद फिर से आकाश बादलों से ढक गया। और ठंडी हवा चलती रही। दिन के वक्त झमाझम बारिश हुई। इससे ठंड में इजाफा हो गया। अप्रैल माह में हुई बारिश से पहाड़ में एक बार फिर से ठंड लौट आई। लोगों को ठंड से बचने के लिए स्वेटर व जैकेट का सहारा लेना पड़ा। बारिश के चलते फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले कारोबारियों की भी खूब फजीहत हुई। इधर बारिश वन महकमे के लिए वरदान साबित हुई है, पिछले दिनों जंगलों में लगी आग की धुंध पूरी तरह साफ हो गई है। वहीं जंगलों में कुछ नमी आ जाने से अब वन महकमे को वनाग्नि सुरक्षा में मदद मिली है। विदित हो कि तीन रोज पूर्व दिन भर चटख धूप से नगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इधर बारिश के बाद यही तापमान बुधवार को 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को कुल बारिश 2.2 मिलीमीटर दर्ज की गई।

chat bot
आपका साथी