पहाड़ में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरिया..'

By Edited By: Publish:Fri, 29 Aug 2014 10:53 PM (IST) Updated:Fri, 29 Aug 2014 10:53 PM (IST)
पहाड़ में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरिया..'

जागरण टीम, रानीखेत/द्वाराहाट : 'गणपति बप्पा मोरिया..' के उद्घोष के साथ पर्वतीय अंचल में श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। शोभायात्रा के बाद भगवान गजानन की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर विशेष पूजा अर्चना की गई।

पर्यटन नगरी में भव्य शोभायात्रा के बाद शुक्रवार को शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही महोत्सव शुरू हो गया। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक करन माहरा ने किया। इससे पूर्व नगर भर में शोभायात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर कैलाश पांडे, यतीश रौतेला, जयंत रौतेला, जगदीश अग्रवाल, विवेक वर्मा के साथ ही तमाम मराठा परिवारों के सदस्य थे। उधर पिलखोली में भी शोभायात्रा के बाद गणपति की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

द्वाराहाट में कुलदेवी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन भी हुए जो देर रात तक चले। आयोजन समिति के अनुसार एक सितंबर को भंडारा व रात्रि जागरण तथा दो को शोभायात्रा के बाद चौखुटिया रामगंगा नदी में मूर्ति विधिवत रूप से विसर्जित की जाएगी। इस अवसर पर पुरोहित पं.योगेश पांडे, धीरेंद्र मठपाल के साथ ही आशीष वर्मा, भूपेंद्र कांडपाल, मुकुल साह, अनिल, हेम साह, प्रताप बिष्ट, सुधीर मठपाल, गौरव रस्तोगी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी