गैरसैंण हो राज्य की स्थायी राजधानी

संवाद सहयोगी, रानीखेत : राष्ट्रीय सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर गह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Dec 2017 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Dec 2017 06:07 PM (IST)
गैरसैंण हो राज्य की स्थायी राजधानी
गैरसैंण हो राज्य की स्थायी राजधानी

संवाद सहयोगी, रानीखेत : राष्ट्रीय सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर गहन मंत्रणा की गई। वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों, वीरनारियों व उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान को एकजुटता का आह्वान किया। साथ ही राज्य की अवधारणा को पूरा करने के लिए गैरसैंण को राजधानी बनाए पर जोर दिया गया।

पर्यटन नगरी के चौबटिया में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने प्रदेश के राजनीतिक हालात पर गहन मंथन किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य के बने 17 वर्ष पूरे होने को हैं लेकिन स्थायी राजधानी अस्तित्व में नहीं आ सकी। कहा कि राजनीतिक दलों में अपने हितों का ध्यान रख प्रदेश को लूटा है। राजधानी के नाम पर राजनीतिक दलों ने देहरादून को ऐशगाह बना दिया है और दूरस्थ क्षेत्र आज भी मूलभूत समस्याओं के लिए जूझ रहे हैं। कहा राज्य में भ्रष्टाचार कम करने के लिए एक मजबूत लोकायुक्त की जरूरत है लेकिन राजनीतिक दल अपने हितों के लिए लोकायुक्त का गठन नहीं करना चाहते हैं। वक्ताओं ने राज्य के समग्र विकास के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए जाने पर जोर दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा। अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष जीसी गोस्वामी व संचालन जिलाध्यक्ष हरी सिंह नेगी ने किया। बैठक में ध्यान सिंह, दीवान सिंह माहरा, गोविंद सिंह माहरा, बुद्धि बल्लभ, मदन माहरा आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी