Almora News: अवैध तरीके से शराब बेच रहे रेस्टोरेंट पर पुलिस ने मारा छापा, आठ पेटी शराब बरामद; मालिक गिरफ्तार

Almora News गुरुवार को सोमेश्वर पुलिस ने अवैध तरीके से रखी आठ पेटी अंग्रेजी देशी शराब के साथ रेस्टोरेंट मालिक व संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ जानकारी देने की अपील की।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Thu, 01 Jun 2023 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 01 Jun 2023 03:50 PM (IST)
Almora News: अवैध तरीके से शराब बेच रहे रेस्टोरेंट पर पुलिस ने मारा छापा, आठ पेटी शराब बरामद; मालिक गिरफ्तार
अवैध तरीके से शराब बेच रहे रेस्टोरेंट पर पुलिस ने मारा छापा, आठ पेटी शराब बरामद

अल्मोड़ा, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में नशे की तस्करी के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को सोमेश्वर पुलिस ने अवैध तरीके से रखी आठ पेटी अंग्रेजी, देशी शराब के साथ रेस्टोरेंट मालिक व संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट में कार्रवाई की गई है।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में जगह-जगह सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली की रनमन नामक स्थान में गोस्वामी रेस्टोरेंट में अवैध शराब का खेल चल रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट में छापा मारकर वहां से अंग्रेजी, देशी शराब की आठ पेटी बरामद की। रेस्टोरेंट में अवैध शराब लोगों को पिलाई जा रही थी।

आबकारी अधिनियम के तहत मामला हुआ दर्ज

मौके पर पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक मनोज गिरी निवासी सिमखोला को गिरफ्तार किया। आरोपित पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित अपने रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से लोगों को शराब पिलाता था और बेचता भी था।

इसको लेकर पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि बार-बार शिकायत मिलने के बाद अंत में कार्रवाई की गई। कार्रवाई की गई तो यहां शराब बरामद हुई। आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान में एसआई प्रकाश चंद्र, सूरज बोरा आदि शामिल थे। पुलिस लगातार प्रदेश में तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

पुलिस ने की लोगों से ये अपील

थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने आम लोगों से अपील की अगर किसी को अवैध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वह पुलिस को दें। उनका नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने साफ कहा है कि प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई होती रहेगी। नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए सरकार और प्रशासन लगातार काम कर रही है। 

chat bot
आपका साथी