अल्मोड़ा कैंपस में अभाविप का केसरिया लहराया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : छात्र संघ चुनाव में अभाविप का दबदबा रहा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा समेत चार महा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:36 AM (IST)
अल्मोड़ा कैंपस में अभाविप का केसरिया लहराया
अल्मोड़ा कैंपस में अभाविप का केसरिया लहराया

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : छात्र संघ चुनाव में अभाविप का दबदबा रहा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा समेत चार महाविद्यालयों में परिषद प्रत्याशी जीते। अल्मोड़ा में लगातार दूसरी जीत के साथ अध्यक्ष पद जीत अभाविप अब तक 12 बार चुनाव में बाजी मार चुकी है। रानीखेत महाविद्यालय में निर्दल ने मैदान मारा तो द्वाराहाट में उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन की जीत का सिलसिला इस बार टूट गया।

..........

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा

यहां अध्यक्ष पद पर अभाविप समर्थित दीपक चंद्र उप्रेती (1749) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विपुल कार्की (1294) को हराया। छात्रा उपाध्यक्ष के लिए मेघा डसीला (2169) ने भावना बिष्ट (810), उपाध्यक्ष अरविंद सिंह बोहरा (1548) ने मनोज कुमार (1365), महासचिव नवीन कनवाल (1627) ने नीरज डंगवाल (1333), कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी (1218) ने गौरव भंडारी (1033) को हराया। संयुक्त सचिव पद पर दीपक तिवारी, सांस्कृति सचिव धीरज कनवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि गोकुल सिंह मेहरा, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि ललित सिंह रौतेला पहले ही निर्विरोध चुने गए। विवि प्रतिनिधि के लिए अर्जुन कुमार (1386) ने योगेश उप्रेती (1072) को हराया। चुनाव अधिकारी प्रो. दया पंत के अनुसार 5646 में से 3087 विद्यार्थियों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कुलानुशासक प्रो. डीएस बिष्ट व डीएसडब्ल्यू प्रो. प्रवीण बिष्ट ने प्रक्रिया पूरी कराई देर शाम नगर में विजय जुलूस निकाला गया।

===============

लमगड़ा महाविद्यालय

फोटो : 9 एएलएम पी 18, पी 19 व पी 20

एनएसयूआइ के गौरव कपकोटी निर्विरोध अध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि ज्योति मेर चुनी गई। कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश बिष्ट (84) ने संतोष सिंह ढैला (80) को हराया। चुनाव अधिकारी डॉ. साधना पंत ने परिणाम घोषित किए। डॉ. रेनू जोशी सहायक चुनाव अधिकारी रही।

=================

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम सिंह धौनी महाविद्यालय जैंती

फोटो : 9 एएलएम पी 15

महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव मिसाल बन गए। अध्यक्ष दीपक सिंह पटवाल, छात्रा उपाध्यक्षा ममता कनवाल, महासचिव सुमन बिष्ट, संयुक्त सचिव ललिता व कोषाध्यक्ष नीतू बिष्ट निर्विरोध चुनी गई। प्राचार्य प्रो. नर सिंह बिष्ट ने उन्हें शपथ दिलाई।

================

गरुड़ाबाज महाविद्यालय

फोटो : 9 एएलएम पी 21

यहां अध्यक्ष पद पर निर्दलीय रोशन लाल टम्टा (83) विजयी रहे। 210 में से 160 मतदाताओं ने वोट दिया। सचिव पद पर अभाविप के मनोज सिंह गैड़ा व विवि प्रतिनिधी किरन बिष्ट निर्विरोध रहे। चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज भोज ने शपथ दिलाई।

==============

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बौरा महाविद्यालय सोमेश्वर

फोटो : 9 एएलएम पी 9 से पी 14 तक

यहां अभाविप के राहुल सिंह जलाल (313) विजयी रहे। 535 में से 116 छात्र व 419 छात्राओं ने मतदान किया। उपाध्यक्ष पद पर गौरव नयाल (303), छात्रा उपाध्यक्ष राधा किरौला (289), महासचिव जगदीश प्रसाद (299) व विवि प्रतिनिधि दया बिष्ट (280) चुनी गई। संयुक्त सचिव जय कार्की, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि अरविंद कुमार व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि दीक्षा जोशी निर्विरोध रही। प्राचार्य डॉ. अर्चना साह ने शपथ दिलाई। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. बलदेव राम, जगदीश प्रसाद, डॉ. सीपी वर्मा, भानु प्रताप,डॉ. शर्मीला सक्सेना, डॉ. राकेश संजू, कुंदन बिष्ट ने सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी