कैलास मानसरोवर यात्रियों का 16 वां दल अगले पड़ाव रवाना

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा कैलास मानसरोवर यात्रियों का 57 सदस्यीय 16वां यात्री दल रविवार को रात्रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:33 AM (IST)
कैलास मानसरोवर यात्रियों का 16 वां दल अगले पड़ाव रवाना
कैलास मानसरोवर यात्रियों का 16 वां दल अगले पड़ाव रवाना

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कैलास मानसरोवर यात्रियों का 57 सदस्यीय 16वां यात्री दल रविवार को रात्रि विश्राम करने के बाद सोमवार की सुबह अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हुआ। इस दल में 10 महिलाएं तथा 47 पुरूष शामिल हैं। दल को कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाओं के साथ अगले पड़ाव को रवाना किया।

इससे पूर्व रविवार की देर सायं दल के यहां पहुंचने पर केएमवीएन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सभी यात्रियों का स्वागत किया। दल के लायजनिंग ऑफीसर धनंजय सिंह चौहान तथा पी पिलय हैं। केएमवीएन की ओर से यात्रा दल के पथ प्रदर्शक जगदीश शरण हैं। सबसे अधिक उम्र के यात्री आंध्र प्रदेश के 68 वर्षीय रमनदास तथा सबसे कम उम्र के यात्री पश्चिम बंगाल के करन दादरा हैं। इस यात्रा दल में सबसे ज्यादा यात्री असम राज्य से हैं। अन्य प्रदेशों के यात्रियों में आंध्र प्रदेश से छह, बिहार से एक, दिल्ली से चार, गुजरात से आठ, हैदराबाद से तीन, हिमाचल प्रदेश से दो, झारखंड से एक, कर्नाटक से दो, केरल से दो, मध्य प्रदेश से पांच, महाराष्ट्र से आठ, उत्तर प्रदेश से दो, तेलंगाना से चार, उत्तराखंड से एक, पश्चिम बंगाल से दो तथा राजस्थान से पांच यात्री शामिल हैं। इधर सोमवार की सुबह केएनवीएन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने यात्रियों को अगले पड़ाव के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस मौके पर निगम की प्रबंधक शीला साह, योगेश, नरेश व अखिलेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी