जनसमस्याओं के लिए जारी रहेगा संघर्ष

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विधानसभा क्षेत्र की जनता की जनसमस्याओं के लिए अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। इसके

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 05:12 PM (IST)
जनसमस्याओं के लिए जारी रहेगा संघर्ष
जनसमस्याओं के लिए जारी रहेगा संघर्ष

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : विधानसभा क्षेत्र की जनता की जनसमस्याओं के लिए अनवरत संघर्ष जारी रहेगा। इसके लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात गुरुवार को पूर्व विधायक व संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले पांच सालों में विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए, लेकिन समयाभाव के कारण यह ग्रामीण क्षेत्रों की जनता तक नहीं पहुंच सके। उनका कहना था कि विस चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया उसे वह स्वीकार करते हैं। उनका कहना था कि अल्मोड़ा में नर्सिग कालेज का कार्य चुनाव से पहले पूरा करने का लक्ष्य था, जिसका कार्य किसी कारणवश पूरा नहीं हो पाया। लेकिन इस कालेज की कक्षाएं हल्द्वानी में फिलहाल शुरू करा दी गई है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद फिर इसी कालेज में कक्षाएं संचालित की जाएगी। उनका कहना था कि अल्मोड़ा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के लिए संपूर्ण धनराशि पूर्व में ही आवंटित की जा चुकी है। आइएसबीटी बस अड्डे का निर्माण कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यो की गति में वह क्षेत्रीय विधायक व सांसद का पूर्ण सहयोग करेंगे। कोसी बैराज का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसका लाभ ग्रीष्मकाल में जनता को मिलेगा। फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि लोअर माल रोड से धारानौला तक सुरंग निर्माण के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है और जिसकी लागत 210 करोड़ है साथ ही 45 लाख अवमुक्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान अनेक योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने चुनाव में दिए गए सहयोग के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा मतदाताओं का आभार जताया। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, राजेश बिष्ट, पूरन रौतेला तथा तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी