स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र, भिकियासैंण: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे का राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्याल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 04:25 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 04:25 PM (IST)
स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

संवाद सूत्र, भिकियासैंण: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे का राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय चचरोटी में लगे सात दिनी एनएसएस शिविर के चौथे दिन बुधवार को स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने चचरोटी बाजार व गांव के मुख्य संपर्क मार्ग की साफ सफाई की एवं मार्ग के दोनों ओर उगी झाड़ियां भी काटी। जल स्रोतों के आसपास भी सघन स्वच्छता अभियान चलाया।

बौद्धिक सत्र में स्वच्छ भारत अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान स्वयंसेवियों ने अपने घर व गांव को साफ व स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सामाजिक कार्यकर्ता बची राम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को रचनात्मक कार्यो में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। संचालन मंजू नेगी ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीमा राणा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बालम सिंह, नारायण सिंह, हेमा व भगवती आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी