मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जागेश्वर क्षेत्र के तमाम गांव : मंजू

दन्यां: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दूरस्थ गांवों में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंच

By Edited By: Publish:Wed, 31 Aug 2016 08:10 PM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2016 08:10 PM (IST)
मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं जागेश्वर क्षेत्र के तमाम गांव : मंजू

दन्यां: जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत दूरस्थ गांवों में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कांग्रेसी नेता चहुंमुखी विकास की बातें करके लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। अब ग्रामीण लोग उनके बहकावे को भलीभांति समझ चुके हैं।

यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू बिष्ट ने विधानसभा जागेश्वर क्षेत्र के अनेक गांवों के भ्रमण के दौरान आयोजित जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने गांवों में अभी भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पृथक राज्य बनने के बाद इस क्षेत्र के विधायक कांग्रेस के हैं और विधानसभा के अध्यक्ष भी हैं। इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में तमाम तरह की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता कांग्रेसी नेताओं के बहकावे को अब भलीभांति समझ चुकी है और सबक सिखाने के मूड में है। मंजू बिष्ट ने चपडोला गांव निवासी गणेश सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को अपनी ओर से पांच हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने चकोली गांव की लीला देवी को उपचार के लिए भी पांच हजार की सहायता प्रदान की। असहाय लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश जोशी, अमर सिंह, किशोर जोशी, दीपक जोशी, कैलाश जोशी, शेर सिंह सहित अनेक जन प्रतिनिधियों ने उनका आभार जताया है

chat bot
आपका साथी