जन्म लियो कृष्ण कन्हाई, बाजे बधईया..

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों के सा

By Edited By: Publish:Thu, 25 Aug 2016 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2016 06:24 PM (IST)
जन्म लियो कृष्ण कन्हाई, बाजे बधईया..

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: योगेश्वर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को भी विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। भजन-कीर्तन के साथ ही झांकियों ने लोगों का खूब मन मोहा। मंदिरों में भजन व कीर्तन के माध्यम से भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान चलता रहा। वहीं श्री राम मंदिर समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय महोत्सव का भी गीत-नृत्य व पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया है। यहां लोअर माल रोड स्थित ग्राम पंचायत सरकार की आली के रामलीला मैदान में जन्माष्टमी की धूम रही। जन्माष्टमी आयोजन समिति के बैनर तले बच्चों के अलग-अलग वर्गो में फैंसी ड्रेस शो तथा बालिकाओं व महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। कई नन्हे बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में सजे रहे। इसके अलावा मंच पर गीत व नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। जिससे माहौल कृष्णमय रहा। शाम भव्य भंडारे के साथ आयोजन का समापन हुआ। अंत में क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा किरमोलिया व प्रधान भागीरथी देवी ने प्रतियोगिताओं के इनाम बांटे। आयोजन को सफल बनाने में पूर्व प्रधान योगेन्द्र नयाल व राधा बंगारी, हरी दत्त जोशी, हरीश जोशी, विपिन तिवारी, कौशल पंत, भुवन पंत, शेखर जोशी, संदीप किरमोलिया, अभिषेक शर्मा, संतोष महरा, करन जोशी, रोहित स्यूनरी, हयात रावत, मनीष उप्रेती आदि कई लोगों ने भरपूर सहयोग दिया। इधर श्रीराम मंदिर समिति की ओर से आयोजित महोत्सव का समापन बुधवार की मध्य रात्रि में हुआ। उत्कृष्ट कलाकारों व विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में प्रिंस वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। जिसमें कन्हैया ब्रदर्स की ने बाजी मारी। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रशांत जोशी तथा रंगकर्मी मनमोहन चौधरी ने पुरस्कार बांटे। अध्यक्षता कांग्रेस के नगर उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी व संचालन गीतम भट्ट ने किया। इस मौके पर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पीतांबर पांडे, पूरन रौतेला, राजेश बिष्ट समेत समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी