पूरे अधिकार, महिलाएं फिर भी पीछे

संवाद सूत्र, सोमेश्वर : उत्तराखण्ड ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के सौजन्य से कार्यदायी संस्था स

By Edited By: Publish:Thu, 28 Jul 2016 08:23 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jul 2016 08:23 PM (IST)
पूरे अधिकार, महिलाएं फिर भी पीछे

संवाद सूत्र, सोमेश्वर : उत्तराखण्ड ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के सौजन्य से कार्यदायी संस्था समर्पण सोसायटी देहरादून के तत्वावधान में ताकुला ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिम हाल में शुरू हो गया है। इसमें छह गु्रप सदस्यों में क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा भंडारी, बीना पाटनी, राजेंद्र सिंह कैड़ा, मोहन चंद्र तिवारी, बची राम, कैलाश चंद्र जोशी ने क्षेत्र पंचायत अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया। कहा कि वर्तमान में शासन ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। समपर्ण सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि महिलाओं में जागरूकता लाने के बाद महिलाओं में पहाड़ की लड़कियां मजबूत हो रही हैं। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद भी महिलाएं आगे नहीं आ रही हैं। अपनी ही लड़ाई जब लड़ नहीं सकते तो दूसरों के लिए क्या लड़ पाएंगे। संस्था के नोडल अधिकारी ने 73वे संविधान संशोधन के अंतर्गत पंचायती राज के अधिकारों के बारे में बताया। गोष्ठी में ब्लाक प्रमुख दीपक बोरा, ज्येष्ठ प्रमुख राजेन्द्र सिंह कैड़ा, कनिष्ठ प्रमुख जगमोहन पिल्ख्वाल, परियोजना प्रबंधक एसपी पोखरियाल, धर्मानंद एडीओ वन बीएन गोस्वामी, कुंदन लाल, शांति देवी, आनंद राम, जगमोहन बिष्ट सहित कई क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण में मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी