बेहतर शिक्षा के लिए कारगर उपाय करे शासन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : बेहतर शिक्षा से ही राज्य का समग्र विकास संभव है। इसके लिए कारगर उपाय किए जान

By Edited By: Publish:Wed, 04 May 2016 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 04 May 2016 05:42 PM (IST)
बेहतर शिक्षा के लिए कारगर उपाय करे शासन

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : बेहतर शिक्षा से ही राज्य का समग्र विकास संभव है। इसके लिए कारगर उपाय किए जाने की जरूरत है। यह बात स्वराज अभियान और उत्तराखंड महिला मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में कही।

नगर के सेवॉय होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य में आती-जाती सरकारों ने उत्तराखंड को बदहाली, अव्यवस्था व अनैतिकता की स्थितियों में पहुंचा दिया। कहा कि राज्य का विकास अच्छी शिक्षा से संभव है। राज्य में शिक्षा की स्थिति इस कदर बदहाल हो गई कि सरकारी स्कूलों में आज कोई भी अपने बच्चों को नहीं भेजना चाहता। प्राइवेट स्कूलों की बाढ़ आ गई। जहां शिक्षा के नाम पर अभिभावकों को लूटा जा रहा। पदाधिकारियों का कहना था कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन का एक बड़ा कारण यहां शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा है। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कड़ा कानून बनाया जाए, जिसमें ऐसी व्यवस्था हो की मंत्री से लेकर अधिकारी, कर्मचारी सभी अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में ही दाखिला दिलाएं। कहा कि प्राइवेट स्कूलों की लूट खसोट को नियंत्रित करने के लिए भी सख्ती से कानून बनाने की जरूरत है। कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य पर शासन विशेष तौर पर मॉनीटरिंग करे। स्वराज अभियान की प्रदेश संयोजक कमला पंत ने बताया कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर देहरादून से 21 अप्रैल को शिक्षा स्वराज यात्रा शुरू की गई। इसका समापन 10 मई को नैनीताल में होगा। 29 मई को देहरादून में आगामी रणनीति तय की जाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश संयोजक के अलावा डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट, पद्मा गुप्ता, मनोज ध्यानी, पूरन चंद्र तिवारी, करम सिंह दानू, जबर सिंह दानू आदि थे। इससे पहले अभियान दल के सदस्यों का अल्मोड़ा पहुंचने पर स्वागत किया। इस दल में उक्त लोगों के अलावा एनएनपी पांडे, मनोज जैन, जबर सिंह पावेल, शोभित मोहन, तुषार रावत सौरभ रावल, राजीव कुमार, प्रेम कुमार, जंग बहादुर थापा,डीके कांडपाल, आकाश कुमार आदि रहे।

chat bot
आपका साथी