विधायक ने जेठुवा में सुनी समस्याएं

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शनिवार को विकास खंड अंतर्गत संकुल संसाधन

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 05:00 PM (IST)
विधायक ने जेठुवा में सुनी समस्याएं

संवाद सहयोगी, चौखुटिया: क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने शनिवार को विकास खंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र जेठुवा में जनता दरबार लगाकर समस्याएं सुनी। इस मौके पर ग्रामीणों ने सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी समस्याएं रखी। उन्होंने अपने स्तर से उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। विकास कार्यो के लिए विधायक निधि से सात लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इसके लिए ग्रामीणों को निर्माण कार्यो पर नजर भी रखनी होगी। उन्होंने मासी-चौखुटिया सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण करने, कनौली-लालुरी दो किमी सड़क निर्माण विधायक निधि से कराने का भी आश्वासन दिया। कनोली-टिम्टा सड़क के लिए आपसी सहमति बनाने की बात कही। इस दौरान विधायक ने सीआरसी जेठुवा को दो लाख, लालुरी में श्मशान घाट निर्माण एक लाख, डांग मंदिर जीर्णोद्धार के लिए एक लाख व जेठुवा के अनुसूचित बस्ती में पेयजल टैंक के लिए डेढ़ लाख की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर सचिव अमर सिंह रावत, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष बाला दत्त तिवारी, प्रधान बसंती देवी, जगदीश पांडे व ब्लाक प्रमुख बिशन राम ने विचार व जनसमस्याएं रखी। संचालन सुरेश चंद्र जोशी ने किया। इससे पूर्व विधायक का लोगों ने स्वागत किया। जबकि पूर्व के. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य दो लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

chat bot
आपका साथी