रागी-जत्थों के शबद कीर्तन से संगत निहाल

संवाद सहयोगी, रानीखेत : प्रकाश पर्व (गुरु परब) पर श्री गुरुद्वारा कुमाऊं रेजिमेंट में गुरुवाणी के बख

By Edited By: Publish:Wed, 25 Nov 2015 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2015 10:36 PM (IST)
रागी-जत्थों के शबद  कीर्तन से संगत निहाल

संवाद सहयोगी, रानीखेत : प्रकाश पर्व (गुरु परब) पर श्री गुरुद्वारा कुमाऊं रेजिमेंट में गुरुवाणी के बखान से गुरुभक्ति की रसधार बह उठी। रागी-जत्थों के शबद-कीर्तन ने भी संगत को निहाल किया। बोले सो निहाल सतश्री अकाल.. उद्घोष के बीच अटूट लंगर भी बरता गया।

आध्यात्मिक चिंतक, समाज सुधारक एवं सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर श्री गुरुद्वारा केआरसी में भव्य दीवान सजा। अखंडपाठ का भोग लगाया गया। निशान साहिब के सेवा के बाद श्री नानकमत्ता साहिब से पहुंचे रागी जत्थे के ज्ञानी बेअंत सिंह, भाई मंजीत सिंह व गुरमीत सिंह ने शबद-कीर्तनों से गुरु की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक देव ने अज्ञान के घुप अंधेरे में कैद समाज को ज्ञान के प्रकाश से सद्मार्ग दिखाया। बाद में अटूट लंगर भी बरता गया। मुख्य अतिथि कर्नल तुषार जोशी ने रागी जत्थों के साथ धर्मगुरु सूबेदार प्रकाश चंद्र पांडे, सूबेदार गुरविंदर सिंह व सूबेदार स्वर्ण सिंह को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरु पर्व पर कई सैन्य अफसर, जवान व नगर एवं आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे। संचालन गुरु सेवक राजेंद्र सिंह जसवाल ने किया।

chat bot
आपका साथी