पर्यटन स्थल घोषित होने से जगी उम्मीद

= रोजगार के साधन होंगे विकसित जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा जिले क

By Edited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 10:59 PM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 10:59 PM (IST)
पर्यटन स्थल घोषित होने से जगी उम्मीद

= रोजगार के साधन होंगे विकसित

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत क्षेत्र को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा के बाद अब यहां के लोगों में विकास की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने के बाद इस क्षेत्र में पर्यटन व्यवसाय रोजगार का साधन बन सकेगा।

बीते दिनों सीएम हरीश रावत ने शीतलाखेत क्षेत्र को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। जिसके बाद पर्यटन विभाग की टीम ने इस क्षेत्र के रमणीक स्थलों का भ्रमण किया। पर्यटन विभाग की टीम ने क्षेत्र के देवदार मनी, बुड़ियाधार, सुगरखाल, आनंद नगर, पोखरधार, सल्ला रौतेला, धौलीखान व मटीला क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाएं तलाश की। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के निरीक्षण के बाद अब स्थानीय लोगों में इस क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होने के बाद यहां रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश चंद्र पाठक ने कहा है कि सीएम की इस घोषणा के बाद इस क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह है। उन्होंने इस घोषणा के लिए सीएम समेत विधायक रेखा आर्या, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र बाराकोटी का आभार जताया है। निरीक्षण के लिए पहुंची पर्यटन विभाग की टीम में सुनीता साह, गोपाल बिष्ट, संजय साह, महेश उप्रेती, गोविंद सिंह बिष्ट, चंदन बिष्ट, ललित मोहन पांडे समेत अनेक अन्य अधिकारी शामिल रहे।

=====

chat bot
आपका साथी