सरकार पर लगाया धन के बंदरबांट करने का आरोप

संवाद सहयोगी, दन्यां: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने और अपने लोगों

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 11:14 PM (IST)
सरकार पर लगाया धन के बंदरबांट करने का आरोप

संवाद सहयोगी, दन्यां: भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने और अपने लोगों के हित के लिए नियमों को ताक में रखने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता सुभाष पांडे ने दन्यां में कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकार पर बिना टेंडर के अपने लोगों को कार्य आवंटित करके राजस्व का नुकासान पहुंचाने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगाया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त मुख्यमंत्री के सचिव के स्टिंग ऑप्रेशन से यह जाहिर हो गया है कि मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने विधानसभा जागेश्वर क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई फसल का मुआवजा अपने चहेतों को ही बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के खिलाफ संघर्ष करने और काले कारनामों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की है। बैठक में संपर्क अभियान के सह प्रभारी मनोज पंत, संजय दरम्वाल, लक्ष्मण सिंह डसीला, देश दीपक पंत, करम सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी