सेनानी के नाम पर हो स्कूल

रानीखेत : सिलोर घाटी के वाशिंदों ने क्षेत्र के विद्यालय, मोटर मार्ग या संस्थान स्वतंत्रता संग्राम से

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 11:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 11:11 PM (IST)
सेनानी के नाम पर हो स्कूल

रानीखेत : सिलोर घाटी के वाशिंदों ने क्षेत्र के विद्यालय, मोटर मार्ग या संस्थान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्नल दुर्गा सिंह खाती के नाम पर किए जाने की मांग उठाई है। इस बाबत एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया है।

सिलोर क्षेत्र के लोग शुक्रवार को एसडीएम एपी वाजपेयी से मिले। उन्होंने अवगत कराया कि 105 वर्षीय अवकाश प्राप्त कर्नल खाती का देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी रही थी। वह सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े रहे। यही नहीं उनके पुत्र अवकाश प्राप्त लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश सिंह खाती, मेजर दर्शन सिंह खाती समेत पूरा परिवार आदि ने भी क्षेत्रीय विकास तथा युवाओं को सेना में भर्ती के लिए लगातार प्रेरित किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दुर्गा सिंह खाती को सौ वर्ष की आयु में बाकायदा सम्मानित भी किया गया था। कुछ दिन पूर्व उनका 105 वर्ष की आयु में देहांत हो गया था। सिलोर घाटी के वाशिंदों ने क्षेत्र के किसी विद्यालय, सड़क अथवा राजकीय संस्थान का नामकरण स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्नल दुर्गा सिंह खाती के नाम पर किए जाने पर जोर दिया। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया।

इस मौके पर प्रधान गंगोड़ा लक्ष्मण सिंह, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश फत्र्याल, मौजूदा सभासद विनोद चंद्र व संजय पंत के साथ ही नरेंद्र रौतेला, अधिवक्ता राजेंद्र रौतेला, हरीश जोशी, धर्मेद्र अधिकारी, जगदीश सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह रौतेला, हरीश हर्बोला आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी