होली::: होली मैं खेलूंगी उन संग डटके..

अल्मोड़ : पौष के पहले रविवार से शुरू हुई होली गायन अब जोर पकड़ने लगा है। श्रृंगारिक होलियों की स्वरलहर

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 10:23 PM (IST)
होली::: होली मैं खेलूंगी उन संग डटके..

अल्मोड़ : पौष के पहले रविवार से शुरू हुई होली गायन अब जोर पकड़ने लगा है। श्रृंगारिक होलियों की स्वरलहरियां स्थान-स्थान पर गुंजने लगी हैं। विभिन्न स्थानों पर जहां देर रात्रि तक बैठकी होली का दौर चल रहा है। वहीं रविवार को महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित होली गायन में होल्यारों ने खूब धमाल मचाया।

पहाड़ में परंपरागत ढंग से बैठकी होली का गायन की शुरूआत पौष के प्रथम रविवार अर्थात मध्य दिसंबर से शुरू हो जाती है। महाशिवरात्रि से शिवपदी होलियों का गायन होता है। वसंतोत्सव से तो श्रृंगारिक होलियां जोर पकड़ने लगती हैं। महिला होल्यारों ने स्थानीय लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में कुमाऊंनी होली की शानदार स्वलहरियां बिखेरी। होली गायन की शुरूआत 'सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशन होली खेले गिरिजापति नंदन', 'कैले बांधी चीर हो रघुनंदन राजा', 'ओ हो मेरो रंगीलो कोठेदार रंगीलो रसिया', 'आओ बृजराज खेले होरी', 'अबीर नया, गुलाल नया, चलो खेले होली', 'होली खेलन आए श्याम सुंदर', 'मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौछ, घर-घर होली ए रौछ', 'रंग में होली कैसे खेलूंगी, सांवरिया के संग' 'होली मैं खेलूंगी उन संग डटके, संइया जो आए अब के पलट के' श्याम मुरारी के दर्शन को..,होलिन में उड़त रे गुलाल, कहियो रे मंगेतर से.., आज होली नए रंग की.., कामनी भर-भर मारत रंग..,होली खेलन कान्हा म्यार घर ए जाया.. सहित अनेक रंग व रस से भरी होलियां गाई गई। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष प्रभा पांडे, सचिव मनोरमा बिष्ट के अलावा तारा पंत, मंजू पंत, तारा बिष्ट, चंद्रा अधिकारी,लीला टम्टा, गंगा पांडे, पुष्पा साह, इंद्रा जोशी, पुष्पा भंडारी, गीता भट्ट, ज्योति त्रिवेदी, निर्मला पाडे, निर्मला जोशी, आनंदी गोस्वामी, कंचना वर्मा, पंकजा चौधरी, कल्पना वर्मा, सुनीता पांडे, आदि विभिन्न मोहल्लों की महिलाएं मौजूद थीं।

------- इंसेट

चीर बंधन के साथ ही आरंभ हुई खड़ी होली

1एएलएमपी 12:::जागेश्वर में चीर बंधन करते होल्यार और देवीथल में होली गाते विधानसभा अध्यक्ष।

जागेश्वर ग्रामीण क्षेत्रों में भी चीर बंधन के साथ ही शनिवार से खड़ी होली शुरू हो गई। इससे पूर्व चीर को जागेश्वर मंदिर परिसर में घुमाया गया। बाद में चीर को निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया गया। चीर बंधन के साथ ही जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह होली गायन का दौर शुरू हो गया है। इधर राजकीय इंटर कालेज देवीथल में आयोजित होली महोत्सव में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी शिकरत की और होली गायन कार्यक्रम में भाग लिया। कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव हमारी संस्कृति सभ्यता और परम्परा को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। इन्हें संरक्षित करने के लिए हमें गंभीरता से प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम के दौरान विसं अध्यक्ष ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को विवेकाधीन कोष से पांच-पांच सौ रुपये और जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति के तेरह कलाकारों को तीन तीन हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम में खीम नगरकोटी, देवेंद्र धौनी, दीवान सतवाल, राजेंद्र फत्र्याल, महेंद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह, हरिमोहन भट्ट, प्रकाश भट्ट, विपिन भट्ट, चंदू भट्ट, राकेश भट्ट, शेखर भट्ट व गोपाल पंडा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी