आकाशीय बिजली से कई दूरभाष केंद्र ठप

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : रविवार से मौसम का मिजाज बदलने के बाद कई स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली के क

By Edited By: Publish:Mon, 15 Dec 2014 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 15 Dec 2014 10:40 PM (IST)
आकाशीय बिजली से कई दूरभाष केंद्र ठप

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : रविवार से मौसम का मिजाज बदलने के बाद कई स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण कई दूरभाष केंद्र ठप हो गए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार आकाशीय बिजली से लाखों के तकनीकी उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।

रविवार को पूरे जिले में दिन भर लगातार बारिश होती रही। यह सिलसिला सोमवार की सुबह बर्फबारी में तब्दील हो गया। बारिश और बर्फबारी के दौरान गिरी आकाशीय बिजली के कारण आरतोला, मानिला समेत कई दूरभाष केंद्रों में तकनीकी उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। उपकरणों के खराब होने के कारण कई स्थानों पर संचार सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। जिस कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारत संचार निगम के अधिकारियों ने बताया कि कि बर्फवारी जारी रहने के कारण अभी नुकसान की पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन अभी तक लगभग एक लाख के उपकरणों के खराब होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। बारिश और बर्फवारी बंद होने के बाद ही दूरभाष केंद्रों में आयी खामी को सही किया जा सकेगा। समाचार लिखे जाने तक जिले के कई स्थानों पर संचार संपर्क भंग चल रहा था।

chat bot
आपका साथी