राजस्व कर्मियों का चढ़ा पारा

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jan 2014 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jan 2014 10:26 PM (IST)
राजस्व कर्मियों का चढ़ा पारा

जाका, अल्मोड़ा : 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कलमबंद हड़ताल पर गए राजस्व पुलिस संवर्गीय कर्मचारियों ने लगातार तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट स्थित तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में सरकार के उदासीन रवैये पर तीव्र आक्रोश जताया गया।

राजस्व पुलिस संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने साफ शब्दों में एलान किया कि अब मांगें पूर्ण होने पर ही वह अपनी कलमबंद हड़ताल खत्म करेंगे। वक्ताओं ने नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नतियों में कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को 10 प्रतिशत कोटा दिए जाने तीव्र विरोध करते हुए संबंधित शासनादेश का रद करने की मांग की। उन्होंने राजस्व निरीक्षक क्षेत्रों का पुनर्गठन करने, राजस्व उपनिरीक्षकों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने, राजस्व पुलिस एक्ट लागू किए जाने, राजस्व पुलिस कर्मियों को रेगुलर पुलिस कर्मियों की भांति एक माह का अतिरिक्त वेतन व पौष्टिक भत्ता देने तथा राजस्व अनुसेवकों को यात्रा भत्ता दिए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर नायब तहसीलदार प्रताप सिंह रौतेला ने भी आंदोलन को समर्थन व्यक्त किया। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह अधिकार व खलील अहमद ने भी समर्थन जताया।

सभा की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र गिरि गोस्वामी व संचालन संयुक्त सचिव सुरेश बिष्ट द्वारा किया गया। सभा को मंडलीय संरक्षक इंद्र सिंह मेहता, तहसील अध्यक्ष प्रयाग दत्त सनवाल, सचिव हयात गिरि, कमाल अशरफ, किशन तिवाड़ी, धरम राम, ईसा नबाब, पूरन सिंह बिष्ट, चंद्रशेखर कांडपाल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर हेम चंद्र पांडे, हर सिंह बिष्ट, टीका सिंह, कुंदन लाल, मोहन गिरि, विशन राम, महेश पालीवाल, आनंद कठायत, सुरेश सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी