'बुलबुल' की वजह से पूर्वांचल में बदला मौसम का रुख, जानिए कैसा रहेगा आने वाले सप्‍ताह का मौसम

पूर्वांचल में मौसम का रुख इन दिनों सामान्‍य ग‍ति से ठंड की ओर बढ़ रहा है और धीरे धीरे तापमान में नित्‍य गिरावट आ रही है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 10 Nov 2019 01:29 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 01:29 PM (IST)
'बुलबुल' की वजह से पूर्वांचल में बदला मौसम का रुख, जानिए कैसा रहेगा आने वाले सप्‍ताह का मौसम
'बुलबुल' की वजह से पूर्वांचल में बदला मौसम का रुख, जानिए कैसा रहेगा आने वाले सप्‍ताह का मौसम

वाराणसी, जेएनएन। पूर्वांचल में मौसम का रुख इन दिनों सामान्‍य ग‍ति से ठंड की ओर बढ़ रहा है और धीरे धीरे तापमान में नित्‍य गिरावट आ रही है। रविवार की सुबह बहुत मामूली धुंध रही और सूर्य निकलते ही धूप का भी असर साफ नजर आया। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में इजाफा हुआ और धूप भी पर्याप्‍त खिली हुई नजर आई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार समुद्री इलाकों में हलचल का असर पूर्वांचल तक होने से मौसम का रुख बदला हुआ है। चक्रवात बुलबुल का असर शनिवार को पूर्वांचल में भी देखने का मिला अमूमन यही स्थिति रविवार को भी दिनभर बनी रही। वैसे तो यहां आंधी या तूफान नहीं आया, लेकिन हवा की चाल बदल गई। सतह से दो किलोमीटर तक पुरवाई चलने लगी। इसके चलते तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। 

हालांकि आने वाले सप्‍ताह में मौसम विभाग ने लगातार फॉग की आशंका जताई है। मौसम विभाग भी आशंका जता रहा है कि आने वाले पखवारे में अधिकतम तापमान 30 और न्‍यूनतम पारा 15 डिग्री के भी नीचे जा सकता है। आसमान साफ होने से जहां ओस की स्थितियां बनी हैं वहीं इस सप्‍ताह के अंत तक कोहरे का भी व्‍यापक असर देखने को मिल सकता है। जबकि पहाडा़ें पर लगातार रह- रहकर हो रही बर्फबारी का असर भी जल्‍द की मैदानी क्षेत्रों में नजर आएगा।

    

कई दिनों से पछुआ हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान लगातार गिरता जा रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक था वहीं अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ पारा 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। मालूम हो कि चक्रवात 'बुलबुल' के चलते पश्चिम बंगाल में शुक्रवार की शाम से शुरू बारिश शनिवार तक होती रही। इसका असर देश में विमान सेवाओं पर भी पड़ा। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि चक्रवात बुलबुल पाराद्वीप से सुंदरवन होते हुए बांग्लादेश पहुंच रहा है। इसके कारण पूर्वांचल में पुरवाई बहनी शुरू हो गई है, जिससे नमी बढ़ गई है। हालांकि यहां अधिक असर की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी