मौसम : ठंडी हवाओं ने लोगों को किया परेशान, सूरज की गर्मी भी कम न कर सकी गलन

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनारस के ठंडे मौसम ने लोगों को परेशान किया, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेंटीग्रेड था और ठंडी हवाएं उस पर और कहर बरपा रही थी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 29 Jan 2019 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jan 2019 08:45 AM (IST)
मौसम : ठंडी हवाओं ने लोगों को किया परेशान, सूरज की गर्मी भी कम न कर सकी गलन
मौसम : ठंडी हवाओं ने लोगों को किया परेशान, सूरज की गर्मी भी कम न कर सकी गलन
वाराणसी, जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनारस के ठंडे मौसम ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेंटीग्रेड था और ठंडी हवाएं उस पर और कहर बरपा रही थी। मंगलवार को धूप तो कभी देर तक निकली लेकिन उसकी तपिश ठंडक को कम न कर सकी। गलन से लोग दिन भर परेशान रहे। शाम होते ही लोग घरों में घुस गए। लोगों की शिकायत रही कि इतनी ठंड होने के बावजूद भी प्रशासन अलावा जलाने की व्यवस्था नहीं कर रहा है। लोग अपने-अपने जुगाड़ से ठंड को दूर भगाने का प्रयास कर रहे थे। 

मौसम विज्ञानी प्रो.एसएन पांडेय ने मंगलवार को बताया कि गुरुवार के बाद थोड़ी राहत मिलने की संभावना है क्योंकि उसके बाद आसमान में बदल छाएंगे। लेकिन उसके बाद फिर ठंडक लौटेगी। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने बताया कृषकों सलाह दी जाती है कि  मौसम में परिवर्तन को ध्यान में रखकर ही फसलों की सिंचाई अथवा अन्य कृषि क्रियाएं करे। 

chat bot
आपका साथी