झारखंड चुनाव को लेकर यूपी सीमा पर सतर्कता, दोनों राज्‍यों की पुलिस व सीआरपीएफ ने जंगल में की कांबिंग

जिले की सीमा से सटे झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोनभद्र की पुलिस सतर्क हो गई है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 07:42 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 10:03 PM (IST)
झारखंड चुनाव को लेकर यूपी सीमा पर सतर्कता, दोनों राज्‍यों की पुलिस व सीआरपीएफ ने जंगल में की कांबिंग
झारखंड चुनाव को लेकर यूपी सीमा पर सतर्कता, दोनों राज्‍यों की पुलिस व सीआरपीएफ ने जंगल में की कांबिंग

वाराणसी, जेएनएन। जिले की सीमा से सटे झारखंड में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सोनभद्र की पुलिस सतर्क हो गई है। एक दिन पहले यानी शुक्रवार को विंढमगंज और कोन थाना क्षेत्रों से लगने वाली झारखंड की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई। यूपी-झारखंड की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके जंगलों में कांङ्क्षबग किया। कांबिंग में कई थानों की पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे।

कोन थाना क्षेत्र के झारखंड सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल नक्सल अभय नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में ओबरा सीओ भास्कर वर्मा, घोरावल सीओ रामआशीष यादव के साथ कोन, हाथीनाला, चोपन थाने की पुलिस सीमा से सटे चाची कला, नकतवार, नैकहा, मिश्री में पैदल मार्च किया। जंगल में पहुंचकर चरवाहों व अन्य से जंगल की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। भयमुक्त माहौल होने का अहसास कराते हुए पड़ोसी राज्यों के लोगों को मतदान के लिए कहा गया। पुलिस मित्र तथा वालंटियर को सतर्क किया गया। इस दौरान कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपराध नियंत्रण के निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा, बागे सोती चौकी इंचार्ज गिरधारी लाल, ओपी सिंह, इमामउल हक, चोपन एसएचओ प्रवीण सिंह आदि शामिल थे। इसी तरह विंढमगंज क्षेत्र में भी सघन जांच अभियान चलाया गया। दोनों थाना क्षेत्रों से लगने वाली सीमा पर चुनाव के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

chat bot
आपका साथी