भाजपा को मजबूती देने आ रहे दिग्गज

वाराणसी : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय से लगायत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Nov 2017 02:22 AM (IST) Updated:Fri, 10 Nov 2017 02:22 AM (IST)
भाजपा को मजबूती देने आ रहे दिग्गज
भाजपा को मजबूती देने आ रहे दिग्गज

वाराणसी : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सक्रियता बढ़ा दी है। स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय से लगायत जिला व महानगर के पदाधिकारी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच प्रदेश स्तरीय नेताओं के आने की भी सूचनाएं मिलने लगीं हैं।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पाडेय गाजीपुर के पक्खनपुर गाव से चलकर 11 नवंबर को वाराणसी में दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। शाम तीन बजे विद्वत् अलंकरण समारोह का उद्घाटन तथा शाम 4 बजे रामनाथ चौधरी शोध संस्थान, नरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह 10 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे प्रख्यात साहित्यकार मनु शर्मा के आवास पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगे। साथ ही विभिन्न चुनावी गतिविधियों में शामिल होंगे।

सलिल विश्नोई ने संभाली कमान

फिलहाल भाजपा की चुनावी कमान सलिल विश्नोई ने खुद संभाल रखी है। उनको पार्टी ने वाराणसी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गुरुवार को उन्होंने रामनगर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, आशा गुप्ता, नंदलाल चौहान, शमशेर बहादुर सिंह, जितेंद्र पांडेय झुनझुन ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी