वाराणसी में नवरात्र से चमका वाहन कारोबार, आने वाले त्‍योहारी सीजन में और बेहतर बिक्री की उम्‍मीद

वाहन कारोबार के लिहाज से त्योहारी सीजन काफी अनुकूल होने का अनुमान है। वर्तमान ट्रेंड से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तुलना में इस बार दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में दो गुना बढ़ोतरी होगी।

By Arun Kumar MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 09:40 PM (IST)
वाराणसी में नवरात्र से चमका वाहन कारोबार, आने वाले त्‍योहारी सीजन में और बेहतर बिक्री की उम्‍मीद
नवरात्र पर सिगरा क्षेत्र में दो पहिया वाहन की खरीदारी करते लोग।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : वाहन कारोबार के लिहाज से त्योहारी सीजन काफी अनुकूल होने का अनुमान है। वर्तमान ट्रेंड से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछली बार की तुलना में इस बार दो पहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री में दो गुना बढ़ोतरी होगी। इसमें सबसे अहम भूमिका फाइनेंस कंपनियों का सहयोग और सेमीकंडक्टर की आपूर्ति की है।

बाजार का रुख सकारात्मक होने से उत्साह

बाजार की स्थिति मुद्रा के चलन पर निर्भर होती है। कोरोना के दौरान सभी क्रिया कलाप ठप होने से लोगों में खरीद की क्षमता प्रभावित हुई थी। दो साल से कोरोना का प्रभाव कम होने और लगातार बाजार समेत सभी काम सुचारू रूप से चलने से मुद्रा का चलन बढ़ा है।

लोगों के हाथ में पूंजी आई है। ऐसे में खरीद क्षमता में वृद्धि हुई है। दूसरी ओर फाइनेंस से अब 40 फीसद वाहनों की खरीद हो रही है जबकि पूर्व में मात्र 10 फीसद ही होती रही है। इसका समग्र परिणाम इस बार के त्योहारी सीजन में वाहनों की खरीद में दिखाई देने जा रहा है। पिछले साल नवरात्र से लेकर दिवाली तक चार पहिया वाहनों की बिक्री 500 और दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री 3000 हुई थी। इसमें इस बार दाेगुना की वृद्धि होने जा रही है।

सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग ज्यादा

वाहनों की खरीद में लोगों का पहली पसंद अब डीजल और पेट्रोल की जगह सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन बन रहे हैं। बुकिंग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इस त्योहारी सीजन में छोटे व सस्ता होने के कारण तीन पहिया वाहनों की बिक्री में 20-25 फीसद तक उछाल आने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर में तीन पहिया वाहन में महिंद्रा, बजाज, पियाज्यो व अतुल की चार डीलरशिप है। वहीं माल वाहनों में महिंद्रा, टाटा और मारुति की तीन डीलर शिप है।

जनपद में डीलरशिप एक नजर में :

दो पहिया - संख्या - चार पहिया - संख्या

टीवीएस - पांच - मारुति - दो

सुजुकी - दो - हुंडई - दो

बजाज - दो - टाटा - एक

होंडा - चार - टोयटा - एक

हीरो - चार - फियो - एक

रायल इनफील्ड - चार - ईशान - एक

बाजार की वर्तमान स्थिति के मुताबिक दो पहिया और चार पहिया वाहन कारोबार बेहतर होंगे। यूं कहें तो पिछले साल की तुलना में दोगुना बिक्री का अनुमान है।

- गिरीश गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य, वाराणसी आटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन।

नगर में अब लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। ऐसे में सीएनजी व इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में इजाफा हो रहा है।

- राजीव खुराना, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वाराणसी आटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन।

chat bot
आपका साथी