अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत वाराणसी में होगा विविध आयोजन कार्यक्रम

प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयुक्त सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 05:31 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 08:28 PM (IST)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत वाराणसी में होगा विविध आयोजन कार्यक्रम
महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के तहत आयुक्त सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है।

वाराणसी, जेएनएन। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम आयुक्त सभागार में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया गया है।

जिसमें राजस्व विभाग की 30 महिला लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार तथा अन्य महिला अधिकारी, पुलिस विभाग की 30 महिला आरक्षी उपनिरीक्षक तथा अन्य महिला अधिकारी, बाल विकास पुष्टाहार विभाग की 30 आंगनवाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, सुपरवाइजर तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाएं, शहरी आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाएं, स्वास्थ्य विभाग की 20 महिला चिकित्सक,एएनएम एवं एवं आशा, माध्यमिक शिक्षा से संबंधित 50 स्कूली छात्राएं एवं अध्यापिकाएं तथा बेसिक शिक्षा विभाग की कक्षा 7 एवं 8 की 20 छात्राएं एवं 10 अध्यापिकाए प्रतिभागियों के रूप में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का दृश्यावलोकन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराहन 4 से 5 के बीच मिशन शक्ति के अंतर्गत 50 महिलाओं के साथ वार्ता भी की जाएगी। जिसमें मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि, महिला चिकित्सक, अधिवक्ता, अध्यापिकायें, कालेज एवं स्कूल की छात्राएं सम्मिलित होंगी।

आठ मार्च को महिलाओं के हवाले होगी रेलवे आरक्षण केंद्र की कमान

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आठ मार्च को मंडुआडीह और सिटी स्टेशन स्थित रेलवे आरक्षण केंद्र की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ होगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित छपरा जंक्शन से गोरखपुर तक विशेष ट्रेन 05027 मौर्य एक्सप्रेस का संचालन महिला कर्मचारी ही करेंगी। इस ट्रेन में लोको पायलट, गार्ड, सुरक्षा कर्मचारी एवं टिकट चेकिंग स्टाफ महिलाएं ही होंगी। इसके अलावा मंडुआडीह एवं अधिकारी क्लब समेत विभिन्न स्टेशनों पर स्काउट एंड गाइड सदस्य महिला शसक्तीकरण व महिला अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। नुक्कड़ नाटक व वीडियो पैनल के माध्यम से उत्प्रेरक सन्देश का प्रचार प्रसार किया जाएगा। एक दिन पूर्व रविवार को मंडल महिला कल्याण संगठन वाराणसी की अध्यक्ष मनीषा पंजियार की टीम वाराणसी सिटी स्टेशन पर टिकट जांच और यात्री सहायता केंद्र का संचालन करेंगी। वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से महिला अधिकारों के प्रति एक जागरूकता मार्च व प्रभात फेरी निकली जाएगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

chat bot
आपका साथी