वाराणसी के व्यापारियों ने की दो शिफ्ट में दुकानें खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को किया ट्वीट

महानगर उद्योग व्यापार समिति की एक वर्चुअल बैठक शुक्रवार को हुई। प्रशासन से सोमवार से दो शिफ्ट में दुकानें खाेलने की मांग की। पहले शिफ्ट सुबह छह से 11 बजे तक आवश्यक एवं दूसरे शिफ्ट में दोपहर 12 से शाम छह बजे तक अन्य वस्तुओं की दुकानें खोली जाए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 09:11 PM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 09:11 PM (IST)
वाराणसी के व्यापारियों ने की दो शिफ्ट में दुकानें खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को किया ट्वीट
व्‍यापारियों ने प्रशासन से सोमवार से दो शिफ्ट में दुकानें खाेलने की मांग की।

वाराणसी, जेएनएन। महानगर उद्योग व्यापार समिति की एक वर्चुअल बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें समिति से जुड़े सभी संगठनों ने प्रशासन से सोमवार से दो शिफ्ट में दुकानें खाेलने की मांग की। अध्यक्ष प्रेम मिश्रा इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्वीट कर पहले शिफ्ट सुबह छह से 11 बजे तक आवश्यक एवं दूसरे शिफ्ट में दोपहर 12 से शाम छह बजे तक अन्य वस्तुओं की दुकानें खोलने की अनुमति मांगी है।

व्यापारियों ने कहा कि जब काशी को जरूरत थी तब उन्होंने स्वेच्छा से ही सभी प्रतिष्ठान बंदकर कोरोना की चेन तोड़ में मदद किए थे। अब कोरोना के मामलों में गिरावट हो रही है तो प्रतिबंध के साथ दुकानें खोलने की छूट की जरूरत है। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने कहा कि विगत 25 दिनों की पूर्ण आर्थिक बंदी से व्यापारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक ओर वो अपने परिवार के पालन के लिए परेशान है। वहीं दूसरी ओर दुकानों में काम करने वाले कर्मचारीगण को वेतन, दुकान किराया, बैंक ब्याज, अलग-अलग टैक्स, बिजली बिल, व्यापारियों की उधारी चुकाने का संकट उनके सामने आ गया है। इस मौके पर महामंत्री अशोक जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज डीडवानिया, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा,  गोकुल शर्मा, राजेश भाटिया, नीरज पारीख, राहुल मेहता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, विनय गुप्ता, यू आर सिंह, प्रदीप चौबे, कौशल तिवारी, मीडिया प्रभारी सुरेश तुलस्यान, युवा अध्यक्ष मनीष चौबे, भगवान दास जायसवाल,डां अंजनी मिश्रा , अशोक कसेरा ओम प्रकाश गुप्ता, अजय जायसवाल बबलू, हृदय गुप्ता, महेश्वर सिंह, वेद अग्रवाल, राम भजन अग्रहरि, शैलेश जायसवाल, वेद अग्रवाल, प्रकाश सुनेजा, रवि सर्राफ, रंजीत गुप्ता, रमाकांत त्रिपाठी, अंजनी कुमार मिश्रा, बलदेव सोनकर, नीरज गुप्ता, प्रकाश चंद श्रीवास्तव, आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी